अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : सोने की कीमतें एक नया रिकॉर्ड बना डाला है। यह अबतक के सबसे ऊंचे रेट पर पहुंच गया। दिल्ली के बाजार में सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए एक लाख रुपये को पार कर गई, जो कि अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। यह वृद्धि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बढ़ते तनाव के कारण हुई है। दिल्ली के ऑल बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल ने बताया कि सोमवार शाम को जीएसटी के साथ सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,00,000 रुपये से अधिक हो गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत भी 3,430 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है।
सोमवार को दिल्ली में सोने का भाव 1,650 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 99,800 रुपये हो गया। सोना खरीदने पर 3 फीसदी जीएसटी देना होता है, जो कि 99,800 रुपये का 3 फीसदी 2,994 रुपये होता है। इस प्रकार, 10 ग्राम सोने की कुल कीमत 1,02,794 रुपये हो जाती है। MCX पर भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को सोने की कीमत (जून वायदा) 97,279 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, लेकिन आज सुबह इसकी कीमत में तेजी आई और यह 1,474 रुपये की बढ़त के साथ 98,753 रुपये पर खुली। दिन के मध्य में, सोने की कीमत 1,01,815 रुपये पर कारोबार कर रही थी। सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि से निवेशकों और खरीदारों के बीच चिंता बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें : शादी के महज डेढ़ साल बाद पत्नी का कर डाला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में कई ठिकानों पर ED की रेड, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची DC का अल्टीमेटम- बिना ठोस कारण के दाखिल-खारिज रद्द की तो…
इसे भी पढ़ें : विनय सिंह ह’त्याकांड पर बोले बाबूलाल- अपराध का गढ़ बन चुका है झारखंड
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष से स्पेन में की मुलाकात, बोले…
इसे भी पढ़ें : एनका’उंटर के बाद DGP बोले- आत्मसमर्पण करें नक्सली, नहीं तो गो’ली खाने को रहें तैयार
इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन “डाकाबेड़ा” : जांबाजों ने मार गिराये एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली



