अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Madhepura : करीब डेढ़ साल पहले ब्याही गयी अंजलि कुमारी की हत्या कर दी गयी। धारदार हथियार से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इल्जाम है कि करीब 20 साल की अंजलि के पति बादल कुमार ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना बिहार के मधेपुर के चौसा थाना क्षेत्र के पैना पंचायत के हरदी टोला चंदा गांव से सामने आयी है।
घटना के संबंध में आसपास के लोगों का कहना है कि अंजलि की शादी करीब डेढ़ साल पहले सुनील मुनि के बेटा बादल कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध बहुत बढ़िया नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर लफड़ा-झगड़ होते रहता था। बताया जा रहा है कि बीती रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इल्जाम है कि गुस्से में आकर पति बादल कुमार ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना के समय घर में केवल पति, पत्नी और उनका एक छोटा बच्चा था।
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका शांत स्वभाव की थी। वह अपने पति और बच्चे के साथ ही गांव में रहती थी, जबकि सास और ससुर मजदूरी करने के लिए पंजाब गए हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उसके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।
इसे भी पढ़ें : विनय सिंह ह’त्याकांड पर बोले बाबूलाल- अपराध का गढ़ बन चुका है झारखंड



