अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण कार्य फिर से शुरू होते ही बवाल हो गया। बीती देर रात आदिवासी संगठन के लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। निर्माण कार्य कर रही कंपनी को काम करने से रोक दिया गया। JCB के आगे लोग खड़े हो गये। बवाल इतना बढ़ गया कि कई थानों के थानेदार से लेकर DSP और सिटी एसपी तक को स्पॉट पर जाना पड़ा। देखते ही देखते इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। इल्जाम है कि विरोध प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं ने डोरंडा थानेदार दीपिका प्रसाद के साथ धक्का-मुक्की की गयी। मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाने-बुझाने की बहुत कोशिश पर कोई फायदा नहीं हुआ। रात के करीब 12 बजे हालात बिगड़ता देख कुछ लोगों को हिरासत में लेना पड़ा।
मामले को लेकर आज यानी शुक्रवार को कुछ संगठनों ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। वहीं, पुलिस भी पूरी तरह से मुस्दैत है। इलाके में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये। फोर्स पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
प्रशासन का कहना है कि यह फ्लाईओवर रैंप शहर के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने और सिरमटोली क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने में काफी मददगार साबित होगा। प्रशासन ने आमजनों से सहयोग की अपील की है।
इसे भी पढ़ें : जूनियर इंजीनियर के साथ मारधाड़, मोबाइल भी किया तहस-नहस… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : अनिल टाइगर के भाई बोले- भइया की छवि धूमिल करने की सोची‑समझी कोशिश
इसे भी पढ़ें : आतंकियों को मिलेगी कल्पना से बड़ी सजा… मिट्टी में मिलाने के वक्त आ गया है : PM
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय को बहन ने दी मुखाग्नि
इसे भी पढ़ें : झारखंड की नींव खोद रहे बालू माफिया, ये अबुआ नहीं, ‘ठगुआ’ सरकार : बाबूलाल
इसे भी पढ़ें : ईशान और श्रेयस की केंद्रीय अनुबंध में वापसी… जानें किसका हुआ प्रमोशन
इसे भी पढ़ें : मंत्री हफीजुल हसन बोले- संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा, यह मेरे लिए सर्वोपरि











