WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री के आग्रह के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री द्वारा गढ़वा के 25 मजदूरों को मदद पहुंचा दी गई है। ग्रेटर चेन्नई को-ऑपरेशन द्वारा इन मजदूरों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन कर उनके स्वास्थ्य की जांच कर खाद्यान्न व जरूरी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन को जानकारी दी गई थी कि गढ़वा के 25 मजदूर चेन्नई में फंसे हैं। इन्हें खाने पीने की परेशानी हो रही है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से झारखण्ड के मजदूरों को मदद पहुंचाने का आग्रह किया था।



