Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 09:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेठानी की जमीन पर बांधी बकरी, फिर देवरानी के साथ जो हुआ… जानें
Headlines

जेठानी की जमीन पर बांधी बकरी, फिर देवरानी के साथ जो हुआ… जानें

April 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जेठानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Palamu : बकरी बांधने को लेकर हुए लफड़े में पिटायी से जख्मी एक विवाहिता की इलाज के दौरान 21 दिन बाद मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त 42 साल की शांति देवी के तौर पर की गयी। इल्जाम है कि शांति की जेठानी 45 साल की फूलमतीया देवी ने अपनी दो बेटियों रंजू (22) और अंजू (19) के साथ मिलकर उसे दमतक पीटा था। लकड़ी के बने पीढ़े से उसपर वार किया गया था। रांची के प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेठानी और उसकी दो बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग गांव से सामने आयी है।

वारदात को बीते तीन अप्रैल को अंजाम दिया गया था। मृतका के पति मदन यादव के अनुसार फूलमतीया देवी और उनकी बेटियां रंजू और अंजू ने शांति देवी को लाठी-डंडे और लकड़ी के पीढ़े से मारा था। इस हमले में शांति की रीढ़ और गर्दन की हड्डी टूट गई थी। गंभीर हालत में उसे पहले छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर रिम्स रांची और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 24 अप्रैल को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के बेटे मुन्ना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित महिला और उसकी दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार प्रशांत प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन विवाद चल रहा था। आरोपियों का कहना है कि शांति देवी उनकी जमीन में बकरी बांध रही थीं, जिस पर विवाद हुआ था।

इसे भी पढ़ें : जांबाजों के ताबड़तोड़ ऑपरेशन से डोल उठा नक्सलियों का खूंटा, की यह अपील

इसे भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी की भतीजी का बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के वास्ते मांगा घूस, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleUP बोर्ड परीक्षा 2025: 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, बेटियों ने मारी बाजी
Next Article बंद बोरा खोलते ही इलाके में फैली सनसनी… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026
झारखंड

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026
झारखंड

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.