Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 12:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमेरिकी परमाणु हथियार ठिकानों तक पहुंचा कोरोना, जानिए किस तरह का है खतरा
Headlines

अमेरिकी परमाणु हथियार ठिकानों तक पहुंचा कोरोना, जानिए किस तरह का है खतरा

April 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

कोरोना महामारी का गढ़ बन चुके अमेरिका में अब यह कवायरस परमाणु हथियार ठिकानों तक पहुंच गया है। इससे इन महावविनाशक हथियारों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। अमेरिका में अब तक 18 हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस से मारे गए हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

अमेरिका के 150 सैन्‍य ठिकानों तक कोरोना

अमेरिकी पत्रिका न्‍यूज वीक के मुताबिक अमेरिका के 41 राज्यों में स्थित 150 सैन्य ठिकानों तक कोरोना वायरस पहुंच गया है। यही नहीं दुनिया में अमेरिकी नौसैनिक शक्ति का प्रतीक माने जाने वाले 4 परमाणु ऊर्जा चालित विमानवाहक पोत भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। हाल ही में अमेरिकी विमानवाहक यूएसएस थियोडोर रुजवेल्‍ट के 4 हजार नौसैनिकों को गुआम ले जाया गया था। वहां उनकी जांच की जा रही है। इसमें बड़ी तादाद में नौसैनिकों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस एयरक्राफ्ट कैरियर के कैप्‍टन ने जब मदद की गुहार लगाई तो उसे हटा दिया गया।

अमेरिका के 3 हजार सैनिक कोरोना पॉजिटिव

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुताबिक उसके 3 हजार सैनिक कोरोना पॉजिटिव हैं। एक हफ्ते में यह तादाद दो गुना हो गई है। हालत यह है कि अमेरिका के अंदर और बाहर स्थित उसके ठिकानों तक कोरोना वायरस बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। इसकी वजह से अमेरिकी सेना की सभी गैर जरूरी गतिव‍िधियां रुक गई हैं। इसके अलावा सैनिकों का प्रश‍िक्षण और उनकी भर्ती भी नहीं हो रही है। कोरोना वायरस ने अमेरिकी नौसेना पर सबसे ज्‍यादा नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद आर्मी और फिर एयरफोर्स।

दुनिया में हथियारों पर निगरानी करने वाली संस्‍था सिप्री के वैज्ञानिक हैन्‍स क्रिस्‍टेंशन के मुताबिक कोरोना वायरस अब अमेरिका के ज्‍यादातर परमाणु हथियार ठिकानों तक पहुंच चुका है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वायरस का परमाणु हथियार ठिकानों तक पहुंचना दुनिया के लिए बहुत खतरनाक लक्षण है। इससे उनकी सुरक्षा के साथ समझौता हो सकता है। हालांकि अमेरिकी परमाणु बमों की सुरक्षा दुनिया में बेहतरीन मानी जाती है।

अमेरिका के पास 3800 परमाणु बम

दरअसल, दुनिया की सर्वोच्‍च महाशक्ति अमेरिका के पास 3800 परमाणु हथियार हैं। ये परमाणु बम पूरी दुनिया को कई बार नष्‍ट कर सकते हैं। इन परमाणु हथियारों को ले जाने के लिए अमेरिका के पास 800 मिसाइले हैं। ये मिसाइलें दुनिया के किसी भी शहर को पलक झपकते ही तबाह कर सकती हैं। सिप्री के मुताबिक अमेरिका ने 1750 परमाणु बमों को मिसाइलों और बमवर्षक विमानों में तैनात कर रखा है। इसमें से 150 परमाणु बम अमेरिका ने यूरोप में तैनात कर रखे हैं ताकि रूस पर नजर रखी जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलॉकडाउन में आपका मोबाइल खतरे में है, भूलकर भी ये गलती न करें
Next Article हिन्दू जागरण मंच बना बेसहारों का सहारा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.