अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पड़ोसी के जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। इसको लेकर भारतीय सेना के अपर लोक सूचना महानिदेशालय (ADG PI – INDIAN ARMY) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है… #PahalgamTerrorAttack… Justice is Served. …Jai Hind! इसके साथ ही Operation Sindoor लिखा पोस्टर शेयर किया गया है।
Justice is Served.
Jai Hind! pic.twitter.com/Aruatj6OfA
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) May 6, 2025
वहीं, रक्षा मंत्रालय के नाम का एक लेटर भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस वायरल लेटर में बताया गया है कि भारतीय बलों ने उन आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया है, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया था। कुल मिलाकर नौ जगहों को निशाना बनाया गया है। हमारी कार्रवाई केंद्रित, पहले से तय और प्रकृति में गैर-उग्र रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है।
आगे लिखा गया है कि भारत ने टारगेट के चयन और हमले के तरीके में काफी संयम दिखाया है। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि जल्द ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
BIG BREAKING : Operation Sindoor की तबाही शुरू, पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक#PahalgamTerrorAttack #OperationSindoor #Missile #JusticeisServed #IndiaPakistanTensions #IndiaPakistanWar pic.twitter.com/MzU034y1Wg
— News Samvad (@newssamvaad) May 6, 2025

इसे भी पढ़ें : होटल के कमरे से इस हाल में मिला तुषार, बुलानी पड़ी पुलिस

