अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Bhagalpur : भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित भावना होटल के कमरे नंबर 101 से पिरपैंती निवासी तुषार ठाकुर का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। युवक रविवार शाम को अपने घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की और पिरपैंती थाना को इसकी सूचना दी। थाना की ओर से कुछ देर इंतजार करने की बात कही गई। लेकिन जब परिजन ने युवक के मोबाइल का लोकेशन ट्रैक किया तो लोकेशन भावना होटल का मिला। परिजन जब होटल पहुंचे तो रजिस्टर में युवक की एंट्री सोमवार दोपहर दो बजे की पाई गई। जब परिजन होटल स्टाफ के साथ कमरे तक पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। गेट तोड़ने के बाद देखा गया कि युवक का शव बेडशीट के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
मृतक तुषार ठाकुर के भाई मोहित ठाकुर ने हत्या की आशंका जताई है और आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर उनके गोतिया ने इस वारदात को अंजाम दिया है। परिजन का ये भी कहना है कि होटल का सीसीटीवी कैमरा उस फ्लोर पर बंद था, जिससे संदेह और भी गहराता है।
सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने मौके पर पहुंचकर बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है लेकिन मृतक के हाथों पर चोट के निशान मिले हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : रांची के इस इलाके में कल होगा मॉक ड्रिल, लोगों को करने होंगे ये काम
इसे भी पढ़ें : मुंशी को गो’ली मा’र फूंक डाला था JCB, पांच नक्सलियों को पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : कुख्यात राहुल सिंह के दो गुर्गे धराये, करने पहुंचे थे यह कांड
इसे भी पढ़ें : झामुमो की बढ़ी ताकत, जुगल-संजय सहित सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल

