अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : Operation Sindoor के तहत पाकिस्तान में बीती रात घुसकर एयर स्ट्राइक किया गया और आतंकियों के 9 ठिकानों को तहस-नहस कर दिया। इस तनाव भरे माहौल में नागरिक सुरक्षा के लिहाज से देश भर में मॉक ड्रिल किया जा रहा है। झारखंड के भी पांच जिलों में मॉक ड्रिल किया। इसी क्रम में राजधानी रांची के मेकन इलाके में मॉक ड्रिल किया गया। डीसी मंजूनाथ भजंत्री और DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा की देखरेख में यह प्रैक्टिस की गयी। इस दौरान सिविल डिफेंस से जुड़े लोगों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संकट की घड़ी में क्या करना चाहिए, कहां शरण लेनी चाहिए और अफवाहों से कैसे बचा जाए। उन्हें सुरक्षित स्थानों और आश्रय स्थलों की जानकारी भी दी गई।
SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस अभ्यास का मकसद लोगों को सतर्क करना और तैयार रहना सिखाना है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके। पैनिक होने की जरा भी जरूरत नहीं है। एक जगह सायरन बजाकर अभ्यास किया गया और सिविल डिफेंस टीम के साथ मिलकर आम लोगों को जागरूक किया गया। DC और SSP ने संयुक्त रूप से बताया कि मॉक ड्रिल का मकसद यह सिखाना है कि हवाई हमला या किसी भी तरह के हमले के समय कैसे खुद को सुरक्षित रखा जाए और किन बातों का ध्यान रखा जाए। इससे भविष्य में अगर कोई आपात स्थिति आती है, तो समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें। इस दौरान लोगों को बताया गया कि ऐसे हालात में घबराने की बजाय सतर्क रहना, अफवाहों से बचना और सरकारी निर्देशों का पालन करना कितना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें : कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका की जमकर हो रही तारीफ… जानें
इसे भी पढ़ें : Operation Sindoor : एक के नाम 2500 घंटे उड़ान का रिकॉर्ड, तो एक ‘फोर्स 18’ की खास… जानें

