WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक से झारसुगुड़ा में फंसे गढ़वा के मजदूरों को मदद पहुंचाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने आग्रहपूर्वक कहा कि कृपया झारखण्ड के इन श्रमिक भाइयों की मदद करें। राज्यवासियों को अब तक आपके द्वारा दिए गए मदद का मैं हमेशा आभारी रहूंगा।
मुख्यमंत्री को बताया गया कि लॉकडाउन की वजह से गढ़वा निवासी 25 मजदूर ओडिशा के झारसुगुड़ा में फंसे हैं। अबतक उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली, जिससे उन्हें भूखा रहना पड़ रहा है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने नवीन पटनायक से आग्रह किया है।



