Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 10:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई विहिप कार्यकारिणी की बैठक, झारखंड में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग
Headlines

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई विहिप कार्यकारिणी की बैठक, झारखंड में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग

April 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची, 11 अप्रैल। विश्व हिंदू परिषद झारखंड कार्यकारिणी सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। प्रांत में विगत दिनों सम्पन्न रामोत्सव व हनुमान जमोत्सव कार्यक्रमों की तथा वर्तमान में सभी जिलों में चल रहे सेवा शिविरों का समीक्षा की गई। कई स्थानों के धार्मिक स्थलों में लॉकडाउन की दिशा निर्देश का पालन न करने पर चिंता जताई गई।

तबलीगी जमात के लोगों को पकड़ने के लिए हो छापेमारी

Advertisement Advertisement

रांची सहित अन्य जिलों में दिल्ली के तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आए लोगों के अभी भी धार्मिक स्थलों सहित अन्य स्थानों पर छिपे होने की स्थिति में झारखंड में भी भयावह रुप लेने की आशंका जताई गई। इस संदर्भ में प्रशासन से आग्रह किया गया है कि कड़ाई से सभी धार्मिक स्थलों की गहन छापामारी की जाए। झारखंड सरकार से मांग की गई कि झारखंड में संक्रमित लोगों की संख्या के बढ़ते स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही यह भी मांग की गई कि झारखंड के निवासी जो दूसरे प्रदेशों में फंसे हैं, उनके संदर्भ में उनकी समस्याओं पर चिंतन करते हुए सहयोग प्रदान करें।

रक्षकों पर हो रहे अभद्र व्यवहार पर जताई चिंता

प्रतिदिन चिकित्सादल, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी आदि रक्षकों पर हो रहे अभद्र व्यवहार पर चिंता जताते हुए घटनाओं की निंदा की गई। इस आपात स्थिति में अपने प्राण को जोखिम में डालकर एवं परिवार की चिंता न करते हुए कार्य कर रहे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी व पदाधिकारियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया।

जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाज के लोग आगे आएं

समाज के प्रबुद्ध वर्गों से अपील की गई कि प्रांत में जहां भी खाद्य सामग्री, दवा, पानी, मास्क, सेनिटाईजर इत्यादि चीजों का अभाव दिख रहा हो वैसे स्थानों के लिए खुले मन से सहयोग करें। प्रांत के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में रहकर लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करते हुए जरूरतमंदों की सहायता करने की गति को बढ़ाने की भी आह्वान किया।

विहिप की सभी कार्यक्रम रद्द

कांफ्रेंस में आगामी मई-जून में होने वाली परिषद शिक्षा वर्ग, बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, दुर्गावाहिनी- मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग को भी स्थगित करते हुए बाद में तिथि घोषित करने का निर्णय लिया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह थे शामिल

क्षेत्र संगठन मंत्री आकारपु केशव राजू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, रांची से क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत उपाध्यक्ष ध्रुवदेव तिवारी,प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव व प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, जमशेदपुर से प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार एवं सिंहभम विभाग मंत्री संजय चौरसिया, रामगढ़ से प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, धनबाद से प्रांत सहमंत्री रंजन सिन्हा, देवघर से प्रांत सहमंत्री रामनरेश सिंह, साहेबगंज से विभाग मंत्री विजय सिंह, हजारीबाग से प्रांत सहमंत्री विजय पांडे, कोडरमा से हजारीबाग विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, पलामू से विभाग संगठन मंत्री कन्हैया लाल शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपश्चिम बंगाल में लग रहा धार्मिक जमावड़ा, नाराज गृह मंत्रालय ने मांगा जवाब
Next Article बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर्रहमान की हत्या और तख्तापलट के दोषी अब्दुल माजीद को फांसी दी गयी

Related Posts

रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.