Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 12:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुड न्यूज: दिल्ली के 91% मरीजों में संक्रमण का असर बहुत कम
Headlines

गुड न्यूज: दिल्ली के 91% मरीजों में संक्रमण का असर बहुत कम

April 12, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। कोरोना को लेकर एक राहत की खबर है। अब तक दिल्ली में हर दिन कोरोना वायरस के कई गुना केस मिल रहे हैं लेकिन इन मरीजों के स्वास्थ्य की बात करें तो 91 फीसदी में संक्रमण का असर फिलहाल बहुत मामूली है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों में 8.4 फीसदी मरीजों की हालत चिंताजनक है जिनमें से 5 फीसदी आईसीयू में भर्ती हैं। शनिवार तक दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1069 हो चुकी है जिनमें से 1023 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 54 मरीज आईसीयू, आठ वेंटिलेटर और 23 मरीज ऑक्सीजन पर हैं।

Advertisement Advertisement

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में चार संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इन सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरएमएल में भर्ती 22 में से 10 मरीजों को आईसीयू में शिफ्ट किया जा चुका है। ठीक इसी तरह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती 24 में से तीन मरीज आईसीयू में हैं और एक मरीज वेंटिलेटर पर है। हालांकि एम्स के झज्जर कैंपस में मौजूद 142 मरीजों में अब तक गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक संक्रमण का असर उन्हीं मरीजों में देखने को मिल रहा है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता संक्रमण का मुकाबला नहीं कर पा रही है। सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि दिल्ली में सबसे पहला मरीज जब सामने आया था तो उस वक्त कोरोना का उपचार करना बड़ी चुनौती था।

ज्यादातर डॉक्टर, नर्स या अन्य स्टाफ को ये नहीं पता था कि इनका उपचार कैसे करना है? कोरोना वायरस को लेकर तब तक मंत्रालय की गाइडलाइन भी नहीं मिली थीं लेकिन अब काफी अनुभव हो चुका है। अभी तक जितने भी केस अस्पताल में आए हैं उनमें महज 2 से 3 फीसदी ही गंभीर लक्षणों वाले मिले हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर्रहमान की हत्या और तख्तापलट के दोषी अब्दुल माजीद को फांसी दी गयी
Next Article BREAKING : रांची में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत, झारखंड में दूसरी मौत

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.