Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 06:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 5 महिला सहित 14 हार्डकोर नक्सलियों ने डाले हथियार, 8 इनामी शामिल
Headlines

5 महिला सहित 14 हार्डकोर नक्सलियों ने डाले हथियार, 8 इनामी शामिल

May 13, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नक्सली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय 05 महिला नक्सली सहित कुल 14 हार्डकोर नक्सलियों ने मंगलवार को आला पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस कप्तान किरण चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसमर्पित 05 महिला, 03 पुरूष नक्सली पर 02-02 लाख, कुल 16 लाख रूपये के इनाम घोषित है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वासनीति’’ एवं ‘‘नियदनेल्लानार’’ योजना से प्रभावित होने और पुलिस के बढ़ते प्रभाव व बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने के साथ स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 14 नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है ।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो-दो लाख के इनामी 37 वर्षीय कुहरम भीमा (कटेकल्याण एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, जंगमपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष ) निवासी जंगमपाल पटेलपारा थाना कुकानार जिला सुकमा, तेलाम हिड़मा(55 वर्ष ) (नगाराम आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष) निवासी केरलापेंदा (केड़वाल) थाना चिंतलनार जिला सुकमा, महिला माड़वी (30 वर्ष ),प्लाटून नम्बर 26 पार्टी सदस्या निवासी नागाराम डब्बापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, महिला पोड़ियाम (20 वर्ष ),प्लाटून नम्बर 26 पार्टी सदस्या निवासी नागाराम ताड़पारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, महिला माड़वी मंगड़ी(30 वर्ष) ,पेद्दाबोड़केल आरपीसी केएमएस ,निवासी तिम्मापुरम सेन्नेपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, सोड़ी सोना(33 वर्ष) गोलापल्ली एलओएस पार्टी सदस्य निवासी गोटोड़ नेण्डूमपारा जिला बीजापुर हाल कयैर दुलेड़ थाना चिन्तागुफा जिला सुकमा, महिला मड़कम हुंगी(25 वर्ष)दक्षिण बस्तर डिवीजन सीएनएम पार्टी सदस्य, निवासी तिम्मापुरम थाना चिंतलनार जिला सुकमा, महिला रवा लख्खे (35 वर्ष)नागाराम आरपीसी केएमएस अध्यक्ष निवासी केरलापेन्दा केडवाल थाना चिन्तलनार जिला सुकमा शामिल हैं।

auto

इनके साथ 50 वर्षीय गोंगे उर्फ सरियम आयता, पालाचलमा आरपीसी मिलिशिया निवासी पालाचलमा थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 32 वर्षीय सोड़ी केसा,कंचाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी कंचाल बड़ापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 28 वर्षीय कुंजाम गंगा ,साकलेर आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी साकलेर थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 30 वर्षीय माडवी मूका ,साकलेर आरपीसी मिलिशिया सदस्य, निवासी साकलेर कोयाबुण्डा थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 45 वर्षीय माड़वी देवा उर्फ पाड़ा देवा पालागुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष,निवासी गोमगुड़ा पोड़ियापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर तथा तेलाम पोज्जा,नागाराम आरपीसी मिलिशिया सेक्शन ‘‘ डिप्टी कमाण्डर, निवासी केरलापेंदा थाना चिंतलनार जिला सुकमा ने भी आत्म समर्पण किया है।

इन सभी नक्सलियों ने आज सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी किरण चव्हाण, धनसिंह बिष्ट, कमाण्डेन्ट 226 वाहिनी सीआरपीएफ, बिरेन्द्र कुमार खंतवाल, द्वितीय कमान अधिकारी, 226 वाहिनी सीआरपीएफ, सुरेश सिंह पायल, द्वितीय कमान अधिकारी, डीआईजी रेंज सीआरपीएफ सुकमा, नीरसिंह मीणा, द्वितीय कमान अधिकारी, 217 वाहिनी सीआरपीएफ, मौली मोहन कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ, अनामी शरण द्वितीय कमान अधिकारी, 02 वाहिनी सीआरपीएफ, तेज कुमार सिंह सहायक कमान अधिकारी, 223 वाहिनी सीआरपीएफ, उमेश प्रसाद गुप्ता, अति. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान सुकमा एवं सुरेन्द्र सरकी, 203 वाहिनी कोबरा, के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया ।

उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति-2025 ’’ के तहत् 50-50 हजार रूपये के मान से प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने बॉर्डर पर शहीद हुए SI मोहम्मद इम्तियाज के घरवालों को दिये 50 लाख

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleUPPSC ने 50 पदों पर निकाली भर्ती
Next Article PM मोदी की हुंकार- भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा… तबाही

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.