अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने PET 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश की सरकारी भर्तियों के लिए अनिवार्य प्रीलिम्स एग्जाम है।
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC PET स्कोरकार्ड तीन साल के लिए मान्य रहेगा। आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 24 जून 2025 निर्धारित की गई है।
कंपल्सरी एग्जाम के लिए भर्तियाँ :
इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए भर्तियाँ की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:
- राजस्व लेखपाल
- ग्राम पंचायत अधिकारी
- वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक
- आईटीआई अनुदेशक
- सहायक बोरिंग टेक्नीशियन
- एक्स-रे टेक्नीशियन
- एग्रीकल्चर असिस्टेंट
- राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट
- अकाउंटेंट एवं ऑडिटर
- गन्ना विभाग में सर्वेयर
- यूपी एएनएम एवं मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग
- सम्मिलित तकनीकी सेवाएं
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा :
उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी।
फीस :
- जनरल, ओबीसी: 185 रुपए
- एससी/एसटी: 95 रुपए
- दिव्यांग: 25 रुपए
चयन प्रक्रिया :
चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न :
परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और नकारात्मक मार्किंग के तहत गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।
आवेदन करने की प्रक्रिया :
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए PET 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- फोन नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय सीमा का ध्यान रखें और आवेदन प्रक्रिया को समय पर पूरा करें।
इसे भी पढ़ें : रात में फेस मास्क का उपयोग : फायदे और नुकसान पर विशेषज्ञों की राय

