अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राजधानी के हिंदपीढ़ी के एक ब्यक्ति की रविवार की सुबह रिम्स में मौत हो गई थी। मृत ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था। शहर के बरियातू इलाके में शव को दफनाने नहीं दिया गया। स्थानीय लोगो ने विरोध किया। इसके बात शव को रातू रोड कब्रिस्तान में दफनाने के लिए लाया गया। यहां भी लोग विरोध में सड़क पर उतर आए। मौके पर पुलिस- प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन नहीं माने।
लोगों का कहना था कि यहां शव दफनाने पर कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। शव को शहर के बाहर कहीं दफनाया जाए। लोग कब्रिस्तान के मुख्य गेट के बाहर बैठ गए। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से बात की पर लोग नहीं माने। इसके बाद शव वहां नहीं दफनाने का आश्वासन देकर पुलिस ने लोगों को घरों में चले जाने की अपील की। कब्रिस्तान के सभी दरवाज़े सील करने के बाद लोग वापस अपने घरों में चले गए।

