अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में सेनाओं के सम्मान में तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रध्वज थामे जुलूस के आगे चलते हुए जनसभा को संबोधित किया और ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य बल की कार्रवाई की सराहना की। अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने आतंकवाद को नहीं रोका, तो उसे सिंधु नदी के पानी की एक बूंद भी नहीं मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और उसके एयरबेस को तबाह कर दिया है।
गृह मंत्री ने कहा, “जब पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा।” शाह ने पड़ोसी देश को चेतावनी देते हुए कहा कि आतंक का कारोबार रोकने तक वह सिंधु के पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस जाएगा।
तिरंगा यात्रा के दौरान, अमित शाह नल सरोवर चौकड़ी से एकलिंगजी रोड पर महाराणा प्रताप चौक तक पैदल चले। इस दौरान उन्होंने 16वीं सदी के महान योद्धा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस पैदल मार्च में गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, स्थानीय विधायक, भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
गुजरात भाजपा ने बताया कि यात्रा में साणंद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग, सामाजिक और राजनीतिक नेता शामिल हुए और भारत माता की जय के नारे लगाए। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में सेना के सम्मान में निकाली जा रही है।
सहकारी महासम्मेलन में भी लिया भाग
अमित शाह ने अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘सहकारी महासम्मेलन’ में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही नए पैक्स के पंजीकरण के लिए नीति लाने की योजना है

