अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार IAS विनय चौबे की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गयी। विनय चौबे को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बेहतर इलाज के लिए राजेन्द्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में भर्ती करवाया गया है। चौबे को रिम्स में उच्च रक्तचाप और गुर्दा संबधी परेशानी को लेकर भर्ती किया गया है। उन्हें मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉक्टर ऋषि तुहीन गुड़िया की देखरेख में रखा गया है। प्रारंभिक परीक्षण के बाद विनय चौबे को पेइंग वार्ड में रखा गया है। इससे पहले कोर्ट के दिशा निर्देश के आलोक में मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई । रिम्स के सीनियर डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने विनय चौबे के इलाज से संबंधित दस्तावेज के आधार पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करने की अनुशंसा की। उन्हें किडनी की गंभीर समस्या है। मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के आलोक में बिरसा सेंट्रल जेल से 22 मई को उन्हें रिम्स भेज दिया गया। बता दें कि उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आबकारी आयुक्त गजेंद्र सिंह को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें ACB की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 3 जून तक (14 दिन) न्यायिक हिरासत में भेजा है।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने झारखंड को दी तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशन की सौगात
इसे भी पढ़ें : झारखंड की माली हालत और वित्तीय प्रबंधन को नजदीक से जानेगा 16वां वित्त आयोग
इसे भी पढ़ें : BPSC ने ASO के 41 पदों के लिए निकाली Vacancy, जानिये लास्ट डेट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बारिश और ठनका का येलो अलर्ट जारी, पांच रोज का मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें : JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, 864 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित
इसे भी पढ़ें : बड़ा एनका’उंटर : 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू सहित 26 नक्सली खत्म
इसे भी पढ़ें : हेमंत हैं बेदाग, तो घोटाले की CBI से कराएं जांच : सुदेश



