Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 11:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हेमंत हैं बेदाग, तो घोटाले की CBI से कराएं जांच : सुदेश
Headlines

हेमंत हैं बेदाग, तो घोटाले की CBI से कराएं जांच : सुदेश

May 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने सीएम हेमंत सोरेन को चुनौती दी है कि अगर उनकी सरकार शराब घोटाले में शामिल नहीं है तो शराब घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा करें। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में प्राथमिकी दर्ज कर और अफसरों को गिरफ्तार कर एसीबी ने इतिहास रच दिया। सुदेश ने बुधवार को मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बात पर विश्वास करना असंभव है कि मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री की सहमति के बगैर ही अफसरों ने नीतिगत बदलाव कर लिया। ताकि, घोटाला किया जा सके। स्पष्ट है कि सीबीआई जांच होगी तो मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री भी लपेटे में आएंगे। इसी कारण आईएएस विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को बलि का बकरा बनाया गया है। ताकि, मुख्यमंत्री और मंत्री को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस सरकार की असलियत अब जनता के सामने आनी शुरू हो गई है और इसका हाल भी दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरह ही होने वाला है।

सुदेश ने कहा कि विपक्ष ने लगातार इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाता रहा कि अधिकारियों की ओर से झारखंड राज्य विवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के अप्रैल 2022 में निकाली गई निविदा की शर्तों का उल्लंघन कर छत्तीसगढ़ की कंपनी को काम दिया गया। ताकि, झारखंड और छत्तीसगढ़ के संगठित सिंडिकेट को अवैध कारोबार का मौका दिया जा सके। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष सितंबर 2024 में छत्तीसगढ़ में विनय चौबे पर मुकदमा दर्ज होने के बाद झारखंड में हड़बड़ी में प्राइमरी इंक्वायरी गठित की गई, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। मंगलवार को आनन फानन में प्राथमिकी दर्ज कर अफसरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार जनता की आंखों में धूल झोंक कर स्वयं को पाक साफ साबित करना चाहती है।

इसे भी पढ़ें : TSPC का जोनल कमांडर गौतम यादव धराया, बनारस में करा रहा था इलाज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश का पहला पूर्ण साक्षर राज्‍य बना मिजोरम
Next Article UPSC में विभिन्न पदों पर Vacancy, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Related Posts

झारखंड

जेसोवा मेला : चौथे दिन उतरा गांव का सुकून, रात होते ही गिटार की धुनों पर थिरकी रांची

November 1, 2026
Headlines

मालिक की पत्नी पर गंदी नजर और गल्ले से रोज की चोरी का नतीजा है सेल्समैन का कत्ल, SP क्या बोले… देखें वीडियो

November 1, 2026
Headlines

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेसोवा मेला : चौथे दिन उतरा गांव का सुकून, रात होते ही गिटार की धुनों पर थिरकी रांची

November 1, 2026

मालिक की पत्नी पर गंदी नजर और गल्ले से रोज की चोरी का नतीजा है सेल्समैन का कत्ल, SP क्या बोले… देखें वीडियो

November 1, 2026

न फीस का डर, न कमरे का किराया… ‘सम्राट विजन’ से यूं गढ़े जा रहे कल के अफसर

November 1, 2026

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.