Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 07:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत ने की श्रावणी मेला को लेकर हाई लेवल मीटिंग, दिये निर्देश
Headlines

CM हेमंत ने की श्रावणी मेला को लेकर हाई लेवल मीटिंग, दिये निर्देश

May 23, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि श्रावणी मेला हमारी आस्था का एक बड़ा केंद्र है। श्रावणी मेले से झारखंड को देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान मिली है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा नगरी आते हैं। हर वर्ष इस विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को काफी बेहतर तरीके से आयोजित करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में वे यहां से बेहतर अनुभव लेकर जाएं, इसके लिए श्रावणी मेला में नई कड़ियों को जोड़ने के साथ इसे और भी भव्य स्वरूप देने की दिशा में आगे बढ़ें। इसके लिए जो भी जरूरतें होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। मौका था विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला -2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग का। यह मीटिंग आज यानी शुक्रवार के बाबा बैद्यनाथ धाम-बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं आला अधिकारियों के साथ रांची के श्री लोक कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित की गयी था। इस बैठक में CM हेमंत सोरेन ने राजकीय श्रावणी मेला से जुड़ी सारी तैयारियां तय समय पर पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि, श्रावणी मेला में देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में अधिकारियों ने श्रावणी मेला की चल रही तैयारियों की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

सभी विभाग समन्वय बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप दें

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि श्रावणी मेला में सुरक्षा, स्वच्छता, विश्राम, पेयजल, बिजली, पानी, शौचालय, स्नानागार, यातायात और स्वास्थ्य से संबंधित सारी व्यवस्थाएं पुख्ता होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप दें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि वे श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें।

auto

मेला रूट में खाली पड़ी जमीन का उपयोग हो

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वे श्रावणी मेला के समापन तक के लिए मेला रूट में खाली पड़ी जमीन को लेने के लिए रैयतों से बात करें। अगर वे इसके लिए तैयार हो जाते हैं तो उस जमीन पर विश्राम गृह, शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था करें, ताकि श्रद्धालुओं को अच्छी व्यवस्था मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि मेला के समापन के बाद उक्त जमीन की पूरी साफ सफाई कर उसके रैयत को वापस कर दें। मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से रहने और भोजन की व्यवस्था करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया।

भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन व्यवस्था पर विशेष बल

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ नियंत्रण के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को पुख्ता रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेला रूट में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएं। वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर उसका कड़ाई से पालन हो। पर्याप्त संख्या में वाहन प्लेट नंबर रीडिंग हाई डेफिनेशन कैमरा लगाएं जाय, ताकि ट्रैफिक सिस्टम का उल्लंघन करने वालों की पहचान में सुविधा हो सके।

श्रद्धालुओं की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लें

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को QR Based Complain System शुरू करने का निर्देश दिया , ताकि किसी भी श्रद्धालु को अगर कोई परेशानी या समस्या हो रही है तो वह अपनी शिकायत तुरंत दर्ज करा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के त्वरित निष्पादन की व्यवस्था होनी चाहिए । मुख्यमंत्री ने मेला प्रबंधन को लेकर कई अन्य अहम निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

ये रहे मौजूद

हाई लेवल इस मीटिंग में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक सुरेश पासवान, विधायक देवेंद्र कुंवर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव मस्त राम मीणा, प्रधान सचिव वंदना दादेल, DGP अनुराग गुप्ता, सचिव मनोज कुमार के अलावा कई अन्य आला अधिकारी तथा बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार के सदस्य गण मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : IAS विनय चौबे का हुआ चेकअप, नेफ्रोलॉजी विभाग को भेजी गयी रिपोर्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIAS विनय चौबे का हुआ चेकअप, नेफ्रोलॉजी विभाग को भेजी गयी रिपोर्ट
Next Article बूथ के भीतर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, EC ने बाहर रखने का किया जुगाड़

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.