Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 01:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान- झारखंड को जल्द मिलेंगे पांच मेडिकल कॉलेज
Headlines

स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान- झारखंड को जल्द मिलेंगे पांच मेडिकल कॉलेज

May 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्वास्थ्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के लोगों को खून से संबंधित कोई भी गंभीर बीमारी होती है तो उन्हें इलाज के लिए राज्य के बाहर जाना पड़ता है। इसके लिए हम जनता को जांच और अन्य सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आज ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। राज्य के संपूर्ण विकास के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र का विकास करना बहुत जरूरी है। बहुत जल्द राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में रक्त से सम्बंधित बीमारी सहित अन्य गंभीर बीमारियों से संबंधित जांच और अन्य सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराई जाएंगी। मौका था ब्लड डिसऑर्डर यानी रक्त विकार से संबंधित देश के सबसे बड़े साइंटिफिक कॉन्फ्रेंस का। यह आयोजन रांची के एक नामी होटल में किया गया था। यह कॉन्फ्रेंस 23 से 25 मई तक चलेगा। यह आयोजन रिम्स और सदर अस्पताल के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय हेमाक्वेकस्टे : नेवीगेशन हेमाटोलॉजी फ्रंटर्स टूगेदर है। यह हेमेटोलॉजी की गतिशीलता और निरंतर विकास को दर्शाता है।

मौके पर स्वास्थ्स मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सभी निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य गाइडलाइन का पालन करने और अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो जाने पर जल्द ही प्रक्रिया पूरी करके उनके परिवार वालों को शव सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द पांच मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि रांची के सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट जल्द खोला जायेगा। साथ ही जल्द जेनेटिक लैब और रांची के सदर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए एंटी नेटल टेस्ट जल्द शुरू किया जायेगा।

Advertisement Advertisement

24 जिलों में कैंसर सेंटर खोलने का प्रयास : राधा कृष्ण किशोर

वहीं इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधा राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें झारखंड के हित में काम करना है और जो भी कमी है उस पर काम करते हुए झारखंड को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करना है। राज्य में बोन मैरो और कैंसर जैसी बीमारी के इलाज के लिए पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा होनी चाहिए। हम इसके लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हम झारखंड के 24 जिलों में कैंसर से संबंधित सेंटर खोलने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ताकि, प्रारंभिक स्टेज में इसका पता लगाया जा सके और लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।

मौके पर मौजूद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि झारखंड में रक्त से जुड़े विकार एवं इससे संबंधित बीमारियों के जागरूकता के लिए अभियान के रूप में पूरे गांव और शहरों में अभियान चलाना चाहिए। ताकि लोगों को रक्त से संबंधित विकारों के बारे में एवं इससे बचाव के बारे में जानकारी मिल सके।

बता दें कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 100 से भी अधिक वरिष्ठ हेमेटोलॉजिस्ट, हेमेटो -ऑंकोलॉजिस्ट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट चिकित्सक शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में रक्त विकार से संबंधित बीमारियां थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, एनीमिया, स्टेम सेल ट्रांसप्लांट, ब्लीलडिंग डिसऑर्डर हीमोफीलिया के कारण जांच और इलाज प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

इस कांफ्रेस का आयोजन झारखंड के एकमात्र हेमेटोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक रंजन, डॉ अजय के महलका, डॉ शेफाली किशोर और सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार की पहल पर किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री (झारखंड सरकार) डॉ इरफान अंसारी, वित्त मंत्री (झारखंड सरकार) राधा कृष्ण किशोर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : इस महिला की पहचान बताएं और पाएं 20 हजार का ईनाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोरे-भोर सेजल के घर पहुंची पुलिस, फिर हुआ गंदे धंधे का खुलासा… जानें क्या
Next Article राशिफल @ 24 मई 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.