Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 10:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मशहूर एक्टर मुकुल देव नहीं रहे, ICU में तोड़ा दम
Headlines

मशहूर एक्टर मुकुल देव नहीं रहे, ICU में तोड़ा दम

May 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एक्टर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : एक्टर मुकुल देव का निधन 54 वर्ष की उम्र में हो गया है। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और हाल ही में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके निधन का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

फिल्मों में मिली पहचान
मुकुल देव ने हिंदी, पंजाबी और साउथ फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन जगत में भी काम किया। उन्हें फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में टोनी सिंह संधू का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना’, ‘R… राजकुमार’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

auto

राहुल देव के छोटे भाई
मुकुल देव, एक्टर राहुल देव के छोटे भाई थे। राहुल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बीती रात, नई दिल्ली में उनके भाई ने अंतिम सांस ली। मुकुल की एक बेटी है, जिसका नाम सिया देव है। उनका अंतिम संस्कार 24 मई, शनिवार शाम 5 बजे दयानंद मुक्ति धाम में किया जाएगा।

मुकुल के निधन पर शोक
एक्टर मुकेश ऋषि ने कहा, “मुकुल के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ।” विंदु दारा सिंह ने भी सोशल मीडिया पर मुकुल को श्रद्धांजलि दी और एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों हंसी-ठिठोली करते नजर आ रहे हैं। दीपशिखा नागपाल ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि मुकुल ने कभी अपनी स्वास्थ्य के बारे में बात नहीं की।

मनोज बाजपेयी का भावुक संदेश
मनोज बाजपेयी ने लिखा, “मुकुल आत्मा से मेरे भाई थे। उनकी गर्मजोशी और जुनून की कोई बराबरी नहीं थी।”

करियर की शुरुआत
मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 1996 में टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से एक्टिंग की शुरुआत की। उनका फिल्म में डेब्यू भी 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से हुआ था। उन्होंने हिंदी, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु की 60 से अधिक फिल्मों में काम किया।

इसे भी पढ़ें : SP को मिला एक क्लू और JJMP सुप्रीमो का हो गया चैप्टर क्लोज
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSP को मिला एक क्लू और JJMP सुप्रीमो का हो गया चैप्टर क्लोज
Next Article सर्किल इंस्पेक्टर को भोरे-भोर उठा ले गयी निगरानी… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.