Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 11:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड ने 16वें वित्त आयोग से मांगी तीन लाख करोड़ की मदद
Headlines

झारखंड ने 16वें वित्त आयोग से मांगी तीन लाख करोड़ की मदद

May 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वित्त आयोग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग के समक्ष झारखंड को समृद्ध राज्य बनाने के लिए कई मांगें रखी है। राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने रांची में आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के साथ हुई हाई लेवल मीटिंग में कुल 303527.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की मांग की है। इस राशि से राज्य के 23 विभागों के जरिये अगले पांच वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं का संचालन किया जा सकेगा। बता दें कि 15वें वित्त आयोग को झारखंड सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था, जिसके विरुद्ध राज्य को ग्रामीण सड़क, पुलिया, आपदा प्रबंधन, नगर विकास तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 12398 करोड़ रुपए ही उपलब्ध कराए गए। लिहाजा, राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग से बकाया राशि की भी मांग की है।

इसके अलावा जीएसटी कंपनसेशन, जो पांच वर्ष जुलाई 2017 से जुलाई 2022 तक प्राप्त होता रहा था। जुलाई 2022 के बाद बंद हो गया है। इससे करीब 61670 करोड रुपये का झारखंड को नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने वित्त आयोग की टीम से अतिरिक्त अनुदान देने की भी मांग की है, ताकि उक्त नुकसान की भरपायी की जा सके।

Advertisement Advertisement

रांची के रेडिशन ब्लू होटल में हुई बैठक के बाद नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से वित्त आयोग को 303527.44 करोड़ की मांग से संबंधित प्रतिवेदन सौंपी गई है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा एवं आधारभूत संरचना, जो राज्य सरकार की प्राथमिकता में है, उसको लेकर अनुदान की मांग वित्त आयोग से की गई है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार की यह संवैधानिक संस्था केंद्र सरकार के समक्ष सकारात्मक सोच के साथ हमारी मांगों को पहुंचाने में मदद करेगी।

सुदिव्य कुमार ने कहा कि उत्पादक राज्य होने के कारण झारखंड को होने वाले घाटे को भी वित्त आयोग के समक्ष प्रमुखता से रखा गया है और जो मांगे रखी गई है, उसे आप विशेष पैकेज मानें या अनुदान की राशि, राज्य सरकार ने बड़े ही तर्कपूर्ण ढंग के साथ इसे रखा है। वित्त आयोग ने भी हमें भरोसा दिया है कि मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। बैठक में राज्य सरकार के मंत्री रामदास सोरेन, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार के अलावा मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : पांच महीने पहले दुल्हन बनी तराना हर किसी को रुला गयी… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपांच महीने पहले दुल्हन बनी तराना हर किसी को रुला गयी… जानें कैसे
Next Article बिहार-झारखंड में JIO का जलजला, पौने चार लाख नये मोबाइल ग्राहक जोड़े

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.