Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 08:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार-झारखंड में JIO का जलजला, पौने चार लाख नये मोबाइल ग्राहक जोड़े
Headlines

बिहार-झारखंड में JIO का जलजला, पौने चार लाख नये मोबाइल ग्राहक जोड़े

May 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JIO
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : ट्राई ने अप्रैल 2025 का कंज्यूमर मार्केट शेयर का आंकड़ा जारी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस JIO नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार टॉप पर बना हुआ है। भारती एयरटेल समेत पब्लिक सेक्टर के बीएसएनएल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। जबकि वोडा आइडिया को भी नए ग्राहक जोड़ने के मामले में अच्छी बढ़त मिली है। अप्रैल 2025 में बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकार्ड 03.75 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा है। मार्च 2025 में जियो के पास 04 करोड़ 17 लाख 30 हजार 845 ग्राहक थे जो अप्रैल में बढ़कर 04 करोड़ 21 लाख 06 हजार 190 हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते अप्रैल महीने में एयरटेल को 01.28 लाख से ज्यादा मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। मार्च 2025 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 10 लाख 96 हजार 191 ग्राहक थे जो अप्रैल में घटकर 04 करोड़ 09 लाख 67 हजार 773 हो गया है। ट्राई रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को भी बीते अप्रैल महीने में 53 हजार 672 नए ग्राहकों की बढ़त मिली है। मार्च 2025 में वोडा-आइडिया के पास 77 लाख 27 हजार 548 ग्राहक थे जो अप्रैल में बढ़कर 77 लाख 81 हजार 220 हो गया है।

Advertisement Advertisement

अप्रैल 2025 की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल को एकबार फिर झटका लगा है। बीएसएनएल ने बिहार सर्किल में 19 हजार 423 मौजूदा ग्राहकों को खोया है। मार्च 2025 में बीएसएनएल के पास 57 लाख 71 हजार 775 ग्राहक थे जो अप्रैल में घटकर 57 लाख 52 हजार 352 रह गया है।

अप्रैल की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में 02 लाख 81 हजार 176 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। इस बढ़त के साथ ही बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 57.37 फीसदी तक पहुंची है जो देशभर में सबसे कम है।

TRAI रिपोर्ट में जारी 5G FWA के आंकड़े बताते हैं कि इस सेगमेंट में रिलायंस JIO का 90 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर है। जाहिर है मोबाइल टेली डेंसिटी में पिछड़ने के बावजूद बिहार झारखंड 5G फिक्स वायरलेश एक्सेस सेगमेंट में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक समेत कई दूसरे टेलकम सर्किल से आगे है।

इसे भी पढ़ें : पांच महीने पहले दुल्हन बनी तराना हर किसी को रुला गयी… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड ने 16वें वित्त आयोग से मांगी तीन लाख करोड़ की मदद
Next Article सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.