Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 01:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आदिवासी संगठनों ने किया झारखंड बंद का ऐलान… जानें कब
Headlines

आदिवासी संगठनों ने किया झारखंड बंद का ऐलान… जानें कब

June 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : झारखंड के आदिवासी संगठनों ने 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इस बंद को भारत आदिवासी पार्टी समेत कई संगठनों का समर्थन मिला है। आदिवासी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, पेसा कानून लागू करने और रैयती जमीन की लूट पर रोक लगाने जैसी मांगों को लेकर यह बंद बुलाया गया है।

रविवार को बारीडीह स्थित एक सभागार में भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिनमें आदिवासी बचाओ मोर्चा के नेताओं समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Advertisement Advertisement

प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासियों की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रांची के केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली के पास प्रस्तावित रैंप निर्माण को धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण मानते हुए आंदोलनकारी संगठन लंबे समय से विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

बैठक में आदिवासी बचाओ मोर्चा, मरंगबुरू संघर्ष समिति और अन्य संगठनों ने मरंगबुरू, लुगु बुरु, मूढ़हार पहाड़, देवड़ी दिरी तमाड़ जैसे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, पेसा कानून की नियमावली बनाकर झारखंड में तत्काल लागू करने, स्थानीय नीति निर्धारण और रैयती जमीन की लूट पर रोक लगाने की मांग दोहराई।

भारत आदिवासी पार्टी के नेताओं ने रविवार को ही प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार ने अगर आदिवासियों की मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो आंदोलन और व्यापक रूप से किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : मुंगेर से लाकर राजधानी में बेचते थे तमंचा, पांच धराये

इसे भी पढ़ें : खिचड़ी और दलिया में बेहतर कौन… जानें

इसे भी पढ़ें : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में 209 पदों पर vacancy

इसे भी पढ़ें : ATM में फंसा कार्ड, फिर दनादना कटते चले गये एक लाख रुपये… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुंगेर से लाकर राजधानी में बेचते थे तमंचा, पांच धराये
Next Article बाबूलाल मरांडी का आदिवासियों से प्रेम महज छलावा : सुप्रियो

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.