Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 07:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ATM में फंसा कार्ड, फिर दनादना कटते चले गये एक लाख रुपये… जानें
Headlines

ATM में फंसा कार्ड, फिर दनादना कटते चले गये एक लाख रुपये… जानें

May 31, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ATM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : साइबर अपराधी हर दिन नए-नए तरीके से लोगों के बैंक खाता खाली कर दे रहे हैं। रामगढ़ शहर में शनिवार को एक ऐसी घटना हुई जहां साइबर क्रिमिनल्स ने बड़े अनोखे तरीके से एक ठेकेदार के बैंक खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए। शहर के बिजुलिया के रहने वाले जगमोहन सिंह शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बिजुलिया में लगाए गए ATM मशीन से पैसे निकालने गए थे। उन्होंने जैसे ही ATM मशीन में अपना कार्ड डाला, वह कार्ड फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी जब कार्ड नहीं निकला, तो उन्होंने एटीएम मशीन के सामने दीवार पर लिखा केयरटेकर के नंबर पर कॉल किया। जिस व्यक्ति ने कॉल उठाया उसने बताया कि वह मुंबई कॉल सेंटर से बात कर रहा है। उन्हें अपनी समस्या के समाधान के लिए एसबीआई बैंक में जाने की सलाह दी।

जगमोहन सिंह ATM से निकलकर बैंक जाने के लिए निकले। इस दौरान मोबाइल पर बात कर रहा व्यक्ति उन्हें अपनी बातों में उलझाए रहा। इस दौरान उनके अकाउंट से तीन ट्रांजैक्शन में 30,000 रुपये निकल गए। उन्होंने जब इसकी शिकायत की तो कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने उन्हें ढांढस बंधाया। जब वे दोबारा एटीएम मशीन पहुंचे तो उनका कार्ड भी गायब था। उन्होंने जब इसके बारे में तथाकथित केयरटेकर को बताया, तो उसने कहा कि उनका एटीएम कार्ड मशीन के अंदर चला गया है। जब बैंक पहुंचकर जगमोहन सिंह ने अपने खाते का डिटेल निकला, तो पता चला कि खाते से एक लाख निकल चुके हैं।

auto

जगमोहन सिंह पिता गुरदेव सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। वे पिछले पांच वर्षों से रामगढ़ में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक आफ इंडिया के अकाउंट से एटीएम से पैसे निकालने के लिए भी मोबाइल में ओटीपी आता है। उनके खाते से साइबर क्रिमिनल ने 10 ट्रांजैक्शन में एक लाख रुपए निकाले हैं, लेकिन एक बार भी उनके द्वारा ओटीपी शेयर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनका एटीएम का लिमिट एक लाख ही है। इसलिए साइबर अपराधी उतने पैसे निकाल सके। अगर लिमिट ज्यादा होती तो उनका पूरा अकाउंट खाली हो जाता। जगमोहन सिंह ने जब बैंक में तफ्तीश की तो पता चला कि साइबर क्रिमिनल्स ने उनका एटीएम कार्ड निकाल लिया था। जितने ट्रांजैक्शन हुए हैं वह एचडीएफसी के एटीएम मशीन से हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : 18 DM सहित 47 IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत ए की पहली पारी: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 557 रन का विशाल स्कोर
Next Article भाभी का सिर किया धड़ से अलग, फिर क’टी मुड़ी लेकर घूमता रहा सड़क पर

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.