अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : देश में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इसके साथ कई परेशानियां भी आती हैं, जैसे दीवारों की सीलन, फर्नीचर में नमी, और छत व ड्रेनेज की समस्याएं। ऐसे में, मानसून का मजा लेने के लिए कुछ जरूरी तैयारियां करना आवश्यक है।
घर की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय :
नालियों की सफाई :
घर के आसपास की नालियों को अच्छे से साफ करें ताकि बारिश का पानी जमा न हो सके।दरारों की मरम्मत :
छत और दीवारों की दरारों को भरें ताकि बारिश का पानी अंदर न आ सके। बाहरी दीवारों पर वाटरप्रूफ पेंट लगवाने से नमी से बचाव होता है।जूतों और गीली चीजों के लिए अलग जगह :
मुख्य दरवाजे के पास एक जूता रैक बनाएं, जहां गीले जूते रखे जा सकें। छतरियों और रेनकोट के लिए दीवार पर हुक लगाएं।फर्श पर बैंबू या रबर मैट का इस्तेमाल :
मानसून में कारपेट जल्दी गीले हो जाते हैं। बैंबू या रबर के मैट का उपयोग करें, जो जल्दी सूखते हैं और साफ करना आसान होता है।कीटों से बचाव :
मानसून में कीड़ों की संख्या बढ़ जाती है। पेस्ट कंट्रोल करवाना जरूरी है, खासकर रसोई और बाथरूम में।ताजी हवा का आना :
घर में वेंटिलेशन ठीक रखें। खिड़कियां और दरवाजे खोलें ताकि ताजी हवा और रोशनी आ सके।दीवारों और फर्नीचर की सफाई :
दीवारों और फर्नीचर को नियमित रूप से सूखे कपड़े से पोंछें। लकड़ी के फर्नीचर के नीचे अखबार या नेप्थलीन बॉल्स रखें, जिससे नमी कम हो और कीड़े न पनपें।
इन उपायों को अपनाकर आप मानसून के मौसम में अपने घर को सुरक्षित और सुखद बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बिहार में ‘साहेब’ बनने का बेहतरीन मौका , सैलरी 1.5 लाख पार
इसे भी पढ़ें : झारखंड में पारा फिर 40 पार
इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 47 अहम एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल… जानें



