अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज को पुट्टी और डेंटिंग-पेंटिंग के नाम पर चूना लगाया गया है। उनके करीब 74 हजार 500 रुपये ठग लिये गये हैं। इस बाबत रांची के बरियातू थाना में बीते 25 मई को लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी थी। करीब आठ रोज बीतन के बाद भी पुलिस हिली-डुली तक नहीं, तो डॉ मनोज ने आज यानी मंगलवार को DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को पत्र लिख कर शिकायत की है। शिकायत में डॉ मनोज ने बताया कि आठ दिनों के बाद भी आवेदन देने के बाद बरियातू थाना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मकान में पुट्टी और डेंटिंग-पेंटिंग के नाम पर 74 हजार पांच सौ रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में 25 मई को बरियातू थाने में आरोपितों बबलू आलम, मुस्तफा अंसारी का दामाद आसिफ अंसारी के विरूद्ध मामला दर्ज करने का आवेदन दिया था, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को उन्होंने बरियातू स्थित अपने घर की डेटिंग-पेंटिंग करने के एवज में पैसे दिए थे। प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज का इल्जाम है कि उन्होंने थाने में साक्ष्य भी उपलब्ध कराया है, लेकिन आरोपितों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और वे आराम से घूम रहे हैं। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : बारिश में घर को नमी और सीलन से बचाएं… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार में ‘साहेब’ बनने का बेहतरीन मौका , सैलरी 1.5 लाख पार
इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 47 अहम एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल… जानें
इसे भी पढ़ें : तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार की गई नौकरी… जानें क्यो
इसे भी पढ़ें : जेल में बनाया गैंग, बाहर निकल ताबड़तोड़ किया कांड, पांच गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : “भईया, गुमला जाना है, ललगुटवा छोड़ दीजियेगा”… फिर लूट ली नाबालिग की आबरू



