अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : डिजिटल युग में युवाओं के बढ़ते इमोशनल चैलेंजेस को देखते हुए, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक नया कोर्स ‘नेगोशिएट इंटिमेट रिलेशनशिप्स’ शुरू किया है। यह कोर्स अंडर-ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए है और 2025-26 एकेडमिक ईयर में उपलब्ध होगा। कोर्स के तहत छात्र रोमांस, ब्रेकअप, दोस्ती, प्यार में जलन, और रेड फ्लैग्स जैसे अहम विषयों पर जागरूक होंगे।
किशोर अपराध पर काबू पाने के लिए पहल
युवाओं में हो रहे अपराधों की बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स डिज़ाइन किया गया है। खासतौर पर दिल टूटने और रिजेक्शन से जुड़े अपराधों में वृद्धि देखी गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी ने इस कोर्स की शुरुआत की है ताकि किशोरों में भावनात्मक बौद्धिकता बढ़ाई जा सके और वे अपने रिश्तों को स्वस्थ तरीके से संभाल सकें।
कोर्स संरचना और जानकारी
इस कोर्स में छात्रों को 4 क्रेडिट मिलेंगे। हर सप्ताह 3 लेक्चर और 1 ट्यूटोरियल होगा। 12वीं पास सभी छात्र इसे अन्य मुख्य विषयों के साथ कर सकते हैं।
प्रैक्टिकल की बजाए छात्रों को इंटरेक्टिव एक्सरसाइजेस जैसे फिल्मों का रिव्यू, डिबेट, डिस्कशन और सोशल मीडिया नेटवर्क एनालिसिस के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। कबीर सिंह और टाइटैनिक जैसी फिल्मों का विश्लेषण रिश्तों के प्यार और तनाव के पहलुओं को समझाने के लिए किया जाएगा।
युवाओं में बढ़ता क्राइम रेट चिंता का विषय
इस साल मई-जून में दिल्ली में तीन युवतियों की हत्या के मामले सामने आए जिनमें उनके पार्टनर या एक्स-पार्टनर ने जलन की वजह से ये अपराध किए। विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं को भावनाओं को मैनेज करने और हेल्दी बाउंड्रीज समझने में कमी है, जिसके कारण क्राइम रेट बढ़ा है।
इस स्थिति को देखते हुए, ऐसे कोर्सेज़ की जरूरत बढ़ गई है ताकि युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन मिल सके और वे स्वस्थ मानसिकता के साथ समाज में योगदान दे सकें।
इसे भी पढ़ें : RJD सुप्रीमो लालू यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 78 किलो का लड्डू केक



