Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 05:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » RJD सुप्रीमो लालू यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 78 किलो का लड्डू केक
Headlines

RJD सुप्रीमो लालू यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 78 किलो का लड्डू केक

June 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
RJD
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को अपना 78वां जन्मदिन बड़े ही पारंपरिक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया। आधी रात को केक काटा गया और जन्मदिन का आगाज हुआ। वहीं सुबह से ही उनके पटना स्थित आवास 10 सर्कुलर रोड पर ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और नारों के साथ उत्सव का माहौल देखा गया। इस खास मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से 78 किलो का लड्डू भेंट किया गया, जिसे लालू यादव ने तलवार से काटा।

साथ ही, राजद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार 78 प्रकार के फलों की टोकरी लेकर शुभकामनाएं देने पहुंचे। लालू यादव का जन्मदिन मनाने राबड़ी आवास के बाहर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई थी। समर्थक लालू यादव के पोस्टर और तस्वीरें लिए नाचते-गाते नजर आए। कुछ कार्यकर्ता मिठाई और केक के डिब्बे लेकर आए तो कुछ पारंपरिक हथियारों के साथ जश्न मनाते देखे गए।

RJD ने लालू यादव के जन्म दिन को सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लालू यादव का जीवन सामाजिक न्याय और हाशिए के लोगों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है। इस अवसर पर राजनीतिक जगत से भी शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।

राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा—यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। आप हमेशा उन लोगों की आवाज़ बने हैं जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

इसे भी पढ़ें : मोहलत खत्म होते ही चला बुलडोजर, 1200 घर होंगे जमींदोज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोहलत खत्म होते ही चला बुलडोजर, 1200 घर होंगे जमींदोज
Next Article ऑटोमोबाइल व्यवसायी विनय सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Headlines

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.