अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Giridih : CBI की टीम ने गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई की। गिरिडीह बैंक ऑफ इंडिया के पचम्बा कल्याणडीह शाखा के ग्रामीण स्वरोजगार ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक सह सीनियर ब्रांच मैनेजर अभिषेक कमल को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है। जानकारी के अनुसार धनबाद CBI के अधिकारी ने शुकवार देर रात केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद लेकर चले गए।
मिली जानकारी के अनुसार टीम में करीब दर्जन भर अधिकारी शामिल थे। शुक्रवार शाम को ही CBI धनबाद के DSP पाठक के नेतृत्व मे गिरिडीह पहुंचे थे। ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को केन्द्र के अंदर संचालित कैंटीन संचालक से 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया।
कैंटीन संचालक के टेंडर मे सहयोग करने के लिए केन्द्र के निदेशक सह बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर ब्रांच मैनेजर अभिषेक कमल से 20 हजार का मांग किया गया था। इसके बाद कैंटीन संचालक ने मामले कि जानकारी धनबाद CBI को दिया। सीबीआई के अधिकारी गिरिडीह के पचम्बा कल्याडीह ग्रामीण स्वरोजगार केन्द्र पहुंच कर कार्रवाई में जुटे और देर रात कैंटीन संचालक से 20 हजार नकद घूस लेते मैनेजर को रंगेहाथ दबोचा लिया।
इसे भी पढ़ें : चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टर स्ट्रोक, विधवा-वृद्ध और दिव्यांग पेंशन तीन गुना बढ़ाया
इसे भी पढ़ें : Air India के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने का आदेश, DGCA की सख्त कार्रवाई
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग दिवस पर रचा गया इतिहास
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने तमाम DC को दिया निर्देश- अलर्ट मोड में रहें अधिकारी
इसे भी पढ़ें : बिहार के इंजीनियरिंग छात्रों को अब मुफ्त मिलेगी ग्लोबल लेवल की स्किल ट्रेनिंग… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : लगातार हो रही बारिश से ढहा घर, महिला की गयी जान, बच्चे जख्मी
इसे भी पढ़ें : CMPFO के अधिकारी और BCCL के क्लर्क को उठा ले गयी CBI… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : DLSA सचिव रवि भास्कर अचानक पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों के लिए कर गये यह काम



