WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : डालसा (DLSA) सचिव रवि कुमार भास्कर मंगलवार को सीनियर सिटिजन होम बरियातू पहुंच गये। उन्होंने वहां रह रहे तमाम बूढ़े-बुजुर्ग लोगों से उनका हाल-चाल जाना। साथ ही हर एक शख्स की समस्या को बारीकी से सुना। डालसा (DLSA) सचिव रवि भास्कर ने वृद्धा आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों से जमीन संबंधी जानकारी ली। उनके आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं वृद्धा पेंशन से संबंधित समस्याओं पर फोकस किया। वहां जिस किसी का भी आधार कार्ड, वृद्धा पेंशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनका कार्ड बनाकर उन्हें मुहैया कराने का निर्देश पीएलवी को दिया। निरीक्षण के दौरान डालसा सचिव वृद्धाओं से मिलकर गहन बातचीत की और कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनओं का लाभ दिलाने के लिए पहले भी प्रयासरत था और आगे भी रहेगा। निरीक्षण के क्रम में डालसा सचिव के साथ पीएलवी सम्पा दास, प्रीति पाल, प्रहलाद उपाध्याय, सीनियर सिटिजन होम के गुप्ता जी एवं कर्मचारी तथा राजा वर्मा उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर बोला जबरदस्त हमला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : रांची में दो रोज तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कब-कब… जानें

