Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 06:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टर स्ट्रोक, विधवा-वृद्ध और दिव्यांग पेंशन तीन गुना बढ़ाया
Headlines

चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टर स्ट्रोक, विधवा-वृद्ध और दिव्यांग पेंशन तीन गुना बढ़ाया

June 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य विधानसभा चुनाव के पहले शनिवार को मास्टर स्ट्रोक चला है। CM नीतीश ने राज्य के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 वृद्धजन, महिलाएं और दिव्यांग लोगों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 कर दिया है। इसकी जानकारी CM नीतीश ने अपने एक्स हैंडल पर शनिवार को दी। उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रु पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। CM नीतीश ने लिखा कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।

वर्ष 2022-23 के आंकड़ों के तहत पूरे प्रदेश में 42.60 लाख वृद्धों को इस योजना का फायदा मिल रहा था। 60 से 79 वर्ष के वृद्धों को प्रतिमाह 400 रुपये का पेंशन तथा 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को 500 रुपये प्रति माह का पेंशन दिया जाता है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित की जाती है। अब इसमें करीब तीन गुणा वृद्धि की गई है जिसके तहत 400 रुपये की जगह अब 1100 रुपये मिलेंगे। वहीं विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के पेंशन भोगियों की कुल संख्या फ़िलहाल 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 है जो अब एक साथ 400 रुपये की जगह 1100 रुपये मासिक पेंशन का लाभ लेंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने CM नीतीश के द्वारा महिलाओं के लिए की गई घोषणा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक पेंशन 400 मिलता था जो अब 1100 मिलेगा। इससे करोड़ों लोगों को फायदा होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया । उन्होंने यह भी कहा कि 1100 पेंशन राशि करके हमारी सरकार ने जनता के हित में बड़ा निर्णय किया है।

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10…

— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 21, 2025

इसे भी पढ़ें : नीतीश राज के 20 साल : बिहार में दोगुनी हुई सड़क निर्माण की रफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAir India के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने का आदेश, DGCA की सख्त कार्रवाई
Next Article JSSC में 134 पदों पर VACANCY, 1.50 लाख तक सैलरी

Related Posts

Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.