Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 06:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में एनका’उंटर, अपराधी के पैर में गमछा बांधकर…
Headlines

राजधानी में एनका’उंटर, अपराधी के पैर में गमछा बांधकर…

June 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजधानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : राजधानी पटना के गंगा सेतु पथ (मरीन ड्राइव) में पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लग गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए अपराधी ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और उसके पैर से खून बह रहा था। उसे पैर में गमछा बांधकर पीएमसीएच ले जाया गया। गोली लगने वाले अपराधी का नाम मोहम्मद रजा है, जो शाहनवाज हत्याकांड का आरोपी है।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मोहम्मद रजा कई हत्याकांड का आरोपी है और वह दो हत्या के मामलों में वांटेड था। उसे पकड़कर लाया जा रहा था, लेकिन उसने पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की और फायरिंग करने लगा। एसटीएफ ने अपने बचाव में गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। इस दौरान एसटीएफ के दो जवान भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। इस घटना को लेकर कांड दर्ज किया गया है और घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

बता दें कि राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना इलाके में 4 अप्रैल को शाहनवाज नाम के युवक की कोर्ट जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाहनवाज अपने दोस्त मोहम्मद कैफ के साथ स्कूटी से कोर्ट जा रहा था, तभी अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया और मरीन ड्राइव पर उन पर गोलियां चलाईं। गंभीर हालत में शाहनवाज को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद रजा इस हत्याकांड का आरोपी है और पुलिस की टीम ने उसे पटना सिटी के आलमगंज इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मरीन ड्राइव से उसे पटना लाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहिमाचल में दो जगह फटा बादल, मची तबाही… देखें वीडियो
Next Article CBSE का बड़ा फैसला, स्टूडेंट्स अब दो बार दे सकेंगे10वीं की बोर्ड परीक्षा

Related Posts

Headlines

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
Headlines

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026
Headlines

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.