Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 05:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हिमाचल में दो जगह फटा बादल, मची तबाही… देखें वीडियो
Headlines

हिमाचल में दो जगह फटा बादल, मची तबाही… देखें वीडियो

June 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हिमाचल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक देते ही अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। खासकर कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है। वहीं प्रदेश के पांच जिलों में फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू जिले के सैंज घाटी, गड़सा, बंजार और मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। सैंज के जीवनाला, गड़सा घाटी के शिलागढ़, मनाली के स्रो गैलरी और बंजार के होरनगढ़ क्षेत्रों में दोपहर बाद अचानक बारिश का जोर बढ़ा और बादल फटने से नदियों-नालों में बाढ़ आ गई। इससे कई वाहन बह गए और दर्जनों स्थानों पर सड़कें व पुल क्षतिग्रस्त हो गए।
अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि कुल्लू में तीन स्थानों पर बादल फटने की पुष्टि हुई है। इनमें सैंज का जीवा नाला, गड़सा की शिलागढ़ घाटी और मनाली के स्रो गैलरी क्षेत्र शामिल हैं। सैंज घाटी के मझान नाले में अचानक जलस्तर बढ़ गया। गड़सा घाटी में हुरला, पचा और मनिहार नालों में भारी जलप्रवाह दर्ज किया गया है। बंजार के होरनगढ़ क्षेत्र में बंजार-बठाहर सड़क पर बना एक छोटा पुल और एक वाहन बाढ़ में बह गया।

होरनगढ़ पटवार सर्कल के चेहणी गांव में एक गोशाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है और सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पानी व मलबा घुस गया है। वहीं सैंज बाजार रोड को नुकसान पहुंचा है और एक जीप बह गई है। सियूंड मार्ग और एक अस्थायी दुकान को भी क्षति पहुंची है। सबसे गंभीर नुकसान रैला बिहाल क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बादल फटने से चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए और तीन लोगों के बह जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये लोग बाढ़ के दौरान अपना सामान निकाल रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और सभी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सहायता पहुंचाई जा रही है। एनडीआरएफ की टीम पहले से ही जिले में तैनात है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

इधर, लाहौल-स्पीति जिले में भारी बारिश के चलते काजा से सुमदो तक कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। राजधानी शिमला में भी बुधवार को रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में अगले 24 घंटों के लिए फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने एक जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मॉनसून सक्रिय बना रहेगा और कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके चलते नदी-नालों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की संभावना है। प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

हिमाचल के कुल्लू में दो जगह फटा बादल, मची त’बाही… देखें वीडियो#HimachalPradesh #himachalflood #fleshflood #बादल #KULLU pic.twitter.com/OX9XuLKh7Y

— News Samvad (@newssamvaad) June 25, 2025

इसे भी पढ़ें : कम पड़ रही थी कमायी, ज्यादा माल कमाने उतरा इस धंधा में, SSP क्या बता गये… देखें वीडियो
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकाशी में हर घंटे बढ़ती जा रही गंगा, शहर जलमग्न
Next Article राजधानी में एनका’उंटर, अपराधी के पैर में गमछा बांधकर…

Related Posts

Headlines

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.