Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 08:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उचक्कों ने पलामू में किया कांड… जानें क्या
Headlines

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उचक्कों ने पलामू में किया कांड… जानें क्या

June 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पलामू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज में 20 जून की देर शाम 30 लाख रूपये की जेवर बाइक की डिक्की से गायब करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बदमाशों ने अंजाम दिया था। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी में किराये के मकान में रहते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने रेकी करने वाले ओडिशा और आंधप्रदेश के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य दो आरोपी ज्वेलरी लेकर फरार हैं। उनकी पहचान हो गयी है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लेस्लीगंज में ज्वेलरी गायब होने और मेदिनीनगर शहर एवं सदर में सोने की चेन छिनतई की तीन घटनाएं होने पर तेजी से अनुसंधान किया गया। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर के लादी में छापेमारी की गयी। रामजीत शर्मा के घर से दो संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि घटना के अगले दिन ज्वेलरी गायब करने वाले दो अपराधी सोने-चांदी के सामान लेकर फरार हो गए थे। ऐसे में गायब हुई ज्यादातर ज्वेलरी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से रामजीत शर्मा के घर पर अपराधी रह रहे थे। वे बार-बार बदल जाते थे। बावजूद मकान मालिक ने इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन पुख्ता सूचना तंत्र के बल पर चार दिनों के भीतर सफलता प्राप्त कर ली गई।

दोनों अपराधियों ने लातेहार के मनिका में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। वहां से गायब किए गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चोरी गए सोने के 135 ग्राम और चांदी के 1150 ग्राम बने हुए जेवर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम के नातवरम कोंडा के दुर्गा प्रसाद (27) और ओडिशा के गंजम जिले के असका कोराटोली के आवला बलराम (25) शामिल हैं। इनमें से आवला बलराम के खिलाफ बिहार के मुज्जफरपुर एवं नायागढ थाना में एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है।

छापेमारी टीम में लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा, थानेदार उत्तम कुमार राय, एसआई बिक्रम सिंह, सुबोध कुमार, एएसआई नबी अंसारी सहित सशस्त्र जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : चतरा देश भर में नंबर वन, मिलेगा 10 करोड़ का इनाम… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहांडी, तसला और बर्तन लेकर सड़क पर उतरे लोग… जानें क्यों
Next Article चुनाव से पहले RJD को तगड़ा झटका, BJP की बढ़ी ताकत… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

खुद गहरे दुख में CM हेमंत, फिर भी पोंछ गये एक बेबस पिता के आंसू, थमा दी 10 लाख की संजीवनी

October 15, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

खुद गहरे दुख में CM हेमंत, फिर भी पोंछ गये एक बेबस पिता के आंसू, थमा दी 10 लाख की संजीवनी

October 15, 2026

मुजफ्फरपुर में 141 करोड़ का मेगा लेदर क्लस्टर शुरू, सीएम बोले- 2030 से पहले रोकेंगे पलायन

October 15, 2026

गांव के खूंटे से खुला स्वावलंबन का रास्ता, अब चौखट से निकलकर डेयरी क्रांति लाएंगी सुधा सखियां

October 15, 2026

जिला अस्पतालों में अब आसानी से होंगी मेजर सर्जरी, 37 करोड़ से लग रहे 1947 आधुनिक उपकरण

October 15, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.