Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 08:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रेलवे टिकटिंग में बड़ा सुधार : अब प्रति मिनट बन सकेंगे 1.5 लाख टिकट, कब से… जानें
Headlines

रेलवे टिकटिंग में बड़ा सुधार : अब प्रति मिनट बन सकेंगे 1.5 लाख टिकट, कब से… जानें

June 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रेलवे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : भारतीय रेलवे यात्रियों के सफर को सुविधाजनक, स्मार्ट और पारदर्शी बनाने की दिशा में तेजी से कदम उठा रही है। रेलवे ने घोषणा की है कि वर्ष 2025 के अंत तक एक नया और अत्याधुनिक पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) तैयार हो जाएगा, जिसकी टिकट बुकिंग क्षमता मौजूदा 32,000 टिकट प्रति मिनट से बढ़ाकर 1.5 लाख टिकट प्रति मिनट कर दी जाएगी। इसके साथ ही, टिकट पूछताछ की क्षमता भी दस गुना बढ़ाई जाएगी – अब प्रति मिनट 40 लाख से अधिक पूछताछ की जा सकेगी।

नया पीआरएस सिस्टम बहुभाषीय होगा और इसमें दिव्यांगजन, छात्र, रोगी सहित अन्य वर्गों के लिए विशेष सुविधाएं शामिल होंगी। उपयोगकर्ता अब सीट का चयन, किराया कैलेन्डर जैसी जानकारी आसानी से देख सकेंगे। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वेटलिस्ट यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए आरक्षण चार्ट पहले बनाने का निर्णय लिया है। अब दोपहर 02 बजे से पहले रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट एक दिन पहले रात 09 बजे ही तैयार कर लिया जाएगा। इससे वेटलिस्ट यात्रियों को पहले से स्थिति की जानकारी मिल सकेगी और वैकल्पिक व्यवस्था करने का समय भी मिलेगा।

Advertisement Advertisement

एक जुलाई से तत्काल टिकटों की बुकिंग अब केवल प्रमाणित यूज़र्स ही कर सकेंगे। इसके लिए आधार या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र की पुष्टि डिजीलॉकर के माध्यम से की जाएगी। जुलाई के अंत से इसमें ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण भी अनिवार्य होगा। इससे बुकिंग प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, ये सभी सुधार स्मार्ट टिकटिंग, यात्रियों की सुविधा, और डिजिटल भारत की दिशा में उठाए गए अहम कदम हैं। रेलवे लगातार अपने सिस्टम को आधुनिक और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में कार्यरत है।

इसे भी पढ़ें : हमें महापुरुषों का सम्मान करना भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं : विनोद पांडेय

इसे भी पढ़ें : झामुमो ने बिरसा मुंडा सहित अन्य महापुरुषों का किया अपमान : प्रतुल

इसे भी पढ़ें : अब रांची DC मंजूनाथ भजंत्री के नाम कर डाला कांड… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहमें महापुरुषों का सम्मान करना भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं : विनोद पांडेय
Next Article लोहरदगा में जंगली हाथियों का तांडव, रात के अंधेरे में क्या कर डाला… जानें

Related Posts

देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.