अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh : हजारीबाग में क्राइम कंट्रोल रूम से 50 बाइकों के साथ पैंथर पुलिस कर्मियों को रवाना किया गया है। ये पुलिस कर्मी हजारीबाग के 160 ठिकानों पर तैनात रहेंगे और 24 घंटे पेट्रोलिंग करेंगे। इन बाइकों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें हूटर, सायरन, मेडिकल किट और वॉकी टॉकी शामिल हैं। इससे पुलिस को किसी भी गतिविधि की सूचना अपने नजदीकी थाने को तुरंत देने में मदद मिलेगी, ताकि पुलिस घटनास्थल पर जल्दी पहुंच सके।
हजारीबाग के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने कहा कि इस पहल से लोगों में डर कम होगा और पुलिस के प्रति उनका विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अपराध को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जो भी अपराधी पकड़े जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कप्तान ने कहा कि हम हजारीबाग को अपराध मुक्त और भय मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हजारीबाग शहर की अब निगहबानी करेगी पैंथर पुलिस, SP अंजनी अंजन क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/y9w1u6gWw2
— News Samvad (@newssamvaad) June 30, 2025
इसे भी पढ़ें : शौहर के पास जाने नहीं देती थी सौतन, इस चलते कर दिया काम तमाम
इसे भी पढ़ें : बिहार में होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें : कोचिंग संस्थानों के फर्जी उपलब्धियों के प्रचार पर लगे रोक : अजय राय
इसे भी पढ़ें : शेफाली जरीवाला का आ गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट, खुला मौ’त का राज
इसे भी पढ़ें : रेलवे टिकटिंग में बड़ा सुधार : अब प्रति मिनट बन सकेंगे 1.5 लाख टिकट, कब से… जानें
इसे भी पढ़ें : एक परिवार की तानाशाही के चलते आपातकाल में उड़ाई गई संविधान की धज्जियां : डॉ दिलीप जायसवाल
इसे भी पढ़ें : हथियार बनाने वालों से जेल में मिला, बाहर निकल खोला आर्म और दारू फैक्ट्री, धराया

