Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 05:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक परिवार की तानाशाही के चलते आपातकाल में उड़ाई गई संविधान की धज्जियां : डॉ दिलीप जायसवाल
Headlines

एक परिवार की तानाशाही के चलते आपातकाल में उड़ाई गई संविधान की धज्जियां : डॉ दिलीप जायसवाल

June 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आपातकाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
Patna : बिहार की राजधानी पटना स्थित विद्यापति भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूरे होने पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आपातकाल को अपने-अपने तरीके से रेखांकित किया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आपातकाल को अगर सही ढंग से देखा जाए तो साफ है कि एक परिवार की तानाशाही के कारण आपातकाल के दौरान संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं। डॉ दिलीप जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बेनकाब करने के लिए आपातकाल की उन दर्द भरी स्थितियों के बारे में प्रत्येक नागरिक को अवगत कराया जाना चाहिए। क्योंकि 50 साल का एक कालखंड लगभग दो युगों के बराबर है, यह दो युग दो पीढ़ियां आ चुकी हैं। इस पीढ़ी को इसके बारे में अवगत कराए जाने की आवश्यकता है जिससे यह बातें आने वाली पीढ़ी तक पहुंच सकें और आने वाले समय में कोई भी यह दुस्साहस न कर सके कि फिर से भारत के संविधान का गला घोंट सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सत्ता बचाने के लिए संविधान का गला घोंटा था। वह चाहती थी कि मेरी सत्ता बनी रहे चाहे लोकतंत्र रहे न रहे। उन्होंने कहा कि आज इसी पार्टी के नेता संविधान बचाने का दंभ भर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा, “आपातकाल से देश में ऐसा तूफान उठा, जिससे हर एक भारतीय को जूझना पड़ा था। आपातकाल का वो काला अध्याय आज भी लोगों के जेहन में बुरे सपने की तरह जिंदा है। इतिहास भी उस काले अध्याय को अपने पन्ने से कभी मिटा नहीं सकेगा।”
इस कार्यक्रम के दौरान एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री नितिन नवीन, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : वक्फ संशोधन बिल का विरोध करने वाले देश को अराजकता की आग में झोंकना चाहते : डिप्टी सीएम
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवक्फ संशोधन बिल का विरोध करने वाले देश को अराजकता की आग में झोंकना चाहते : डिप्टी सीएम
Next Article आम महोत्सव 2025 कृषि और संस्कृति का सफल संगम : विजय सिन्हा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Headlines

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.