अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Google क्रोम ब्राउजर यूजर्स के लिए ‘हाई रिस्क’ चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने बताया कि क्रोम के पुराने वर्जन में साइबर सुरक्षा को लेकर कुछ गंभीर कमियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
जोखिम वाले क्रोम वर्जन: यह खतरा विशेष रूप से Windows, Mac और Linux सिस्टम पर चल रहे उन क्रोम वर्जन के लिए है जो संस्करण 137.0.7151.119 या .120 से पुराने हैं।
यह चेतावनी व्यक्तिगत यूजर्स के साथ-साथ कॉर्पोरेट्स और सरकारी कार्यालयों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो क्रोम ब्राउजर का उपयोग करते हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर अपडेट करना और सावधानियां बरतना ही इस खतरे से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।
