News Samvad : क्या आप जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं? अगर हां, तो यहां जानें कि आप कैसे चेक कर सकते हैं।
भारत में कई सरकारी योजनाएं चल रही हैं, लेकिन हर योजना की अपनी पात्रता होती है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत पात्र लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
ऑनलाइन आवेदन :
आयुष्मान एप पर जाएं या आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर आवेदन करें।
ऑफलाइन आवेदन :
नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं।
संबंधित अधिकारी से मिलकर अपनी पात्रता चेक कराएं।
दस्तावेज वेरिफाई होने के बाद आवेदन करें।
कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं?
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग
गरीब वर्ग के लोग
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग
जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते
कौन लोग आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते?
संगठित क्षेत्र में काम करने वाले
जिनका पीएफ कटता है
जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
जो टैक्स भरते हैं
आर्थिक रूप से संपन्न लोग
सरकारी नौकरी करने वाले
अगर आप पात्रता सूची में हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।