Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 07:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सर्किल इंस्पेक्टर के घर की थी डकैती, पुलिस ने चार को दबोचा, SP क्या बोलीं… देखें
Headlines

सर्किल इंस्पेक्टर के घर की थी डकैती, पुलिस ने चार को दबोचा, SP क्या बोलीं… देखें

July 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डकैती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ में सर्किल इंस्पेक्टर शिवाशीष वात्स्यायन के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में नगर थाना की पुलिस ने चार संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम रिंकू राजवर, एमेली मरांडी, मंजारुल शेख और मनीलाल ठाकुर बताये गये। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, सोने की बाली और अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया और पांव का बेड़ा बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने एक डोमिनार बाइक और चार एंड्राइड मोबाइल भी जब्त किया है। सभी सामान बलिया दंगा स्थित मजारों के पास किराए के मकान से बरामद किये गये हैं। इस बात का खुलासा आज पाकुड़ की पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने मीडिया के सामने किया।

SP निधि द्विवेदी ने बताया कि बीते 16 जून को सर्किल इंस्पेक्टर शिवाशीष वात्स्यायन के घर डकैती हुई थी। उनका घर ठाकुर नगर थाना क्षेत्र के लड्डू बाबू बागान में है। करीब 10-12 डकैतों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था और भाग निकले थे। पाकुड़ SDPO दयानंद आजाद की देखरेख में SIT गठित की गयी थी। गठित SIT को तफ्तीश के दरम्यान एक क्लू मिला और चार संदेही गुनहगारों को पुलिस ने उठा लिया। वहीं, उनकी निशानदेही पर डकैती में लूटे गये सामान सहित हथियार बरामद कर लिये गये। चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इनका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार चारों आरोपियों ने अपने बाकी साथियों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है। पुलिस बाकी के डकैतों को गिरफ्तार करने के वास्ते लगातार छापेमारी कर रही है। सुनें क्या बोल गयीं पाकुड़ पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी…

Advertisement Advertisement

सर्किल इंस्पेक्टर के घर की थी डकैती, पुलिस ने चार को दबोचा, पाकुड़ SP निधि द्विवेदी क्या बोलीं… देखें pic.twitter.com/S5gRtq5g7w

— News Samvad (@newssamvaad) July 4, 2025

इसे भी पढ़ें : भरोसे का खू’न : दोस्त का क’त्ल कर उसकी ही माशूका को ले भागा

इसे भी पढ़ें : बक्सर से लेकर भागलपुर तक गंगा में भयंकर उफान, अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें : 19 साल की छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया संगीन इल्जाम… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभरोसे का खू’न : दोस्त का क’त्ल कर उसकी ही माशूका को ले भागा
Next Article NH-39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर कमांडर ने चलवाई गोलियां, पोस्ट वायरल

Related Posts

Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026

ITMS प्रोजेक्ट से बदलेगा बिहार का ट्रैफिक, 42 कंपनियों ने दिखाया भरोसा

April 28, 2026

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026

लू से बचना है तो ये डाइट अपनाएं, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जेटिक

April 28, 2026

बिहार के 18 अफसरों को मिली खास जिम्मेदारी… जानें क्या

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.