अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dumka : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के संबंद्ध आदित्य नारायण कॉलेज में एक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस बावत संताल परगना छात्र समन्वय समिति ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक का नाम डॉ नीरज प्रसाद बताया गया है। प्रोफेसर पर एक 19 साल की छात्रा के साथ अनुचित रूप से यौन स्पर्श, छेड़छाड़ और परेशान करने का इल्जाम लगाया गया है। छात्र समन्वय समिति ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंप प्रोफेसर को निलंबित कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

छात्र नेता श्यामदेव हेम्ब्रम एवं राजीव बास्की ने कॉलेज के प्रधानाध्यापक से मिलकर कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाये। इस प्रकार के कुकृत्य के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। कॉलेज प्रशासन त्वरित एवं जरूरी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें अन्यथा छात्र समन्वय समिति आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
बता दें कि मामले को लेकर बुधवार देर शाम पीड़िता अपने परिजनों के साथ मुफस्सिल थाना पहुंची। जहां घटना के संबंध में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। छात्रा यूजी सेमेस्टर-1 की छात्रा है। परीक्षा केंद्र में शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगायी है। मामले में थानेदार ने पीड़ित छात्र को आश्वस्त किया कि मामले जांच कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मामले में प्राचार्य डा संजय सिंह ने बताया कि मामले में कॉलेज प्रशासन गंभीर है। मामले की जांच कर शिक्षक अगर दोषी पाया गया, तो कार्रवाई जरूर की जायेगी। मौके पर निखिल मुर्मू, अंकित सोरेन, रितेश मुर्मू मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : नितिन गडकरी ने एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन, रातू रोड अब जाममुक्त
इसे भी पढ़ें : उत्तम यादव गैंग को हजारीबाग पुलिस की तीखी चोट… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बाबा रामदेव की पतंजलि को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : पटना में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 500 करोड़ होंगे खर्च

