Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 03:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » NH-39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर कमांडर ने चलवाई गोलियां, पोस्ट वायरल
Headlines

NH-39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर कमांडर ने चलवाई गोलियां, पोस्ट वायरल

July 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कमांडर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : पलामू में NH-39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर भोरे-भोर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी अमन साहू गैंग के आजाद सरकार उर्फ कमांडर ने ली है। कमांडर के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर एक प्रेस रिलीज जारी कर इस घटना की जिम्मेदारी ली गयी है। अब यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। पोस्ट में लिखा गया है कि “झारखंड के पलामू में एनएच 39 पर फोरलेन रोड कन्स्ट्रक्शन साइट पर जो आज मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में सुबह लगभग 5:30 बजे शुक्रवार सुबह साइट पर गोलीबारी एवं फायरिंग हुई है। ये मेरे #AZAAD_SIRKAAR, #AMAN_SAHU_GANG, के द्वारा कराया गया है। आज के इस फायरिंग में पलामू के सतबरवा थाना अंतर्गत रजडेरवा गांव का निवासी विक्रम सिंह नाम का एक मजदूर पीठ में गोली लगने से घायल हुआ है, इसका जिम्मेवार GOKUL कंपनी एवं उनके मालिक/ऊंचे अधिकारी लोग हैं।” हालांकि आजाद सरकार के नाम से वायरल हुए इस पोस्ट में कितना दम है, इस बात का खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाया है।

पोस्ट में आगे जिक्र है कि “GOKUL Company को पहले भी कई मर्तबा हिदायत दिया गया था, #AZAAD_SIRKAAR, #AMAN_SAHU_GANG, से जबतक मैनेज या Settlement नहीं होता है तब तक, ज़मीनी स्तर पर सभी तरह का कार्य बंद रखें, अन्यथा हमें विवष होकर ऐसा घटना करना पड़ा है।”

यहां याद दिला दें कि आज यानी शुक्रवार को भोरे-भोर करीब साढ़े पांच बजे पलामू के नेशनल हाईवे 39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की और भाग निकले थे। इस फायरिंग की घटना में एक मजदूर को कमर में गोली लगी औऱ वह जख्मी हो गया। जख्मी मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात की फैली खबर के बाद पुलिस स्पॉट पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गयी। बता दें कि जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां पर नेशनल हाईवे का फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। फ्लाईओवर के नीचे ही मजदूर टेंट लगाकर रहते हैं। जख्मी मजदूर की पहचान विक्रम के रूप में हुई है और वह सतबरवा के इलाके का रहने वाला है।

क्या लिखा है पोस्ट में पढ़ें हू-ब-हू…

“*#Press_Release, ~ 12, #04_july_2025~~Friday,
~#जय_श्री_राम,.. जय_महाकाल,… जोहार_झारखंड….
– झारखंड के पलामू में एनएच 39 पर फोरलेन रोड कन्स्ट्रक्शन साइट पर जो ~आज़ मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में सुबह लगभग 5:30 बजे शुक्रवार सुबह साइट पर गोलीबारी एवं फायरिंग हुई है.
ये मेरे #AZAAD_SIRKAAR, #AMAN_SAHU_GANG, के द्वारा कराया गया है !.
– आज़ के इस फायरिंग में पलामू के सतबरवा थाना अंतर्गत रजडेरवा गांव का निवासी विक्रम सिंह नाम का एक मजदूर पीठ में गोली लगने से घायल हुआ है…
इसका ज़िम्मेवार GOKUL कंपनी एवं उनके मालिक/ ऊँच अधिकारी लोग है…
– GOKUL Company को पहले भी कई मर्तबा हिदायत दिया गया था, #AZAAD_SIRKAAR, #AMAN_SAHU_GANG, से जबतक मैनेज या Settlement नहीं होता है तब तक, ज़मीनी स्तर पर सभी तरह का कार्य बंद रखें, अन्यथा हमे वीवस होकर ऐसा घटना करना पड़ा है…
#AZAAD_SIRKAAR,
~RAHUL_SINGH, (Boss/ बॉस)
#AMAN_SAHU_GANG,
-ROHIT GODHARA,
-GOLDY BARAR,
-JITENDRA MAAN_GOGI,
-HASIM BABA,
-KALA RANA, *#*

इसे भी पढ़ें : सुजीत-राहुल-प्रदीप और भुरकुंडा फायरिंग खुलासे को लेकर कमांडर का पोस्ट वायरल… देखें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसर्किल इंस्पेक्टर के घर की थी डकैती, पुलिस ने चार को दबोचा, SP क्या बोलीं… देखें
Next Article रांची में अब 166 के जगह महज इतने दुकानों में बिकेगी शराब

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Headlines

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026

राशिफल @ 30 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.