अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाना बनाते हुए कहा है कि राजनीति में लड़ाई सीधे होनी चाहिए, न कि नेताओं के परिवार और समर्थकों को निशाना बनाकर। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में दोस्ती और दुश्मनी अपनी जगह होती है, लेकिन इसमें परिवारों, खासकर महिलाओं और समर्थकों को घसीटना उचित नहीं है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।”
बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि सांसद निशिकांत दुबे की धर्मपत्नी पर 47वां मुकदमा दर्ज किया गया है और उनके एक समर्थक देवता पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरांडी ने आशंका जताई कि यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना हुआ हो सकता है और इसके पीछे कुछ ‘महत्त्वाकांक्षी अधिकारी’ हो सकते हैं, जो पहले भी निजी स्वार्थ के लिए मुख्यमंत्री को मुश्किलों में डाल चुके हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की कि ऐसे अधिकारियों से सतर्क रहें और सुनिश्चित करें कि सत्ता का दुरुपयोग राजनीतिक प्रतिशोध के लिए न हो। बाबूलाल मरांडी ने कहा, “ऐसे कदम आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्वस्थ लोकतंत्र में सीधी और पारदर्शी लड़ाई होनी चाहिए।”
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी,
राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी अपनी जगह है, लेकिन इस प्रतिस्पर्धा में नेताओं के समर्थकों या विशेषकर महिलाओं और परिवार को घसीटना राजनीतिक शुचिता के खिलाफ है।सुनने में आया है कि सांसद श्री @nishikant_dubey जी की धर्मपत्नी पर 47वां मुकदमा दर्ज किया…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 23, 2025
इसे भी पढ़ें : डोमिसाइल आंदोलन के महानायकों का बलिदान आज भी अधूरा : शिल्पी नेहा तिर्की
इसे भी पढ़ें : नौकरी और ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर अवैध वसूली का गोरखधंधा… जानें
इसे भी पढ़ें : नीतीश को उनके घर में घेर लेंगे, पुलिस-प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा : प्रशांत किशोर
इसे भी पढ़ें : बिहार में 52 लाख वोटर्स का कट सकता है नाम, SIR के खुलासे से चौंक जाएंगे आप



