Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 10:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम नीतीश कुमार के घूमने के चक्कर में किसानों के 100 एकड़ फसल बर्बाद
बिहार

सीएम नीतीश कुमार के घूमने के चक्कर में किसानों के 100 एकड़ फसल बर्बाद

December 21, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पुरातात्विक अवशेषों को देखने भागलपुर के बिहपुर प्रखंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोसी नदी की धारा को मोड़ने और पुरातात्विक अवशेष को बचाने को लेकर कई बड़े ऐलान किए। हालांकि, मुख्यमंत्री के इस दौरे से यहां के किसानों को तगड़ा झटका लगा है। जिला प्रशासन ने सीएम को खुश करने के लिए किसानों की इस कदर अनदेखी कर दी कि अब वो बेचैन हो गए हैं। सीएम के हेलीकॉप्टर से आगमन और दूसरी तैयारियों के चलते यहां के किसानों की करीब 100 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।

किसानों ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से आने के लिए प्रशासन ने हेलीपैड तैयार कराया। जिसकी वजह से कई एकड़ फसल बर्बाद हुई। रही-सही कसर उस पुरातात्विक धरोहरों का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार को देखने के लिए बिहपुर और आसपास के हजारों लोगों ने पूरी कर दी। लोगों की भीड़ ने मक्का, परवल, गेहूं, करेला समेत साग-सब्जी की फसल को भारी क्षति पहुंचाया है। किसान आंदोलन के बीच फसलों को हुए इस नुकसान के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। हंगामा बढ़ता देखकर जिले के डीएम प्रणव कुमार ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सीओ के माध्यम से पीड़ित किसानों को उनके नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। भले ही अधिकारी मामले को संभालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सवाल ये है कि आखिर फसल को देखते हुए पहले से ही सीएम के आगमन को लेकर कोई ठोस पहल क्यों नहीं की गई?

Advertisement Advertisement

बिहपुर के किसान नवीन चौधरी ने बताया कि उनकी फसल बर्बाद हो गई। अगर क्षति पूर्ति मिलता भी है, तो इसका लाभ लेने के लिए खेत-खलिहान छोड़कर दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नवीन चौधरी की मानें तो दो बीघे में परवल और 12 कट्‌ठे में गेहूं की फसल लगाई थी, जो बर्बाद हो चुका है। यही नहीं, अच्छी फसल की आस में उन्होंने 50 हजार कर्ज लेकर गेहूं बोया था। इन्हें विश्वास था कि जब लाखों की फसल होगी तो महाजन का कर्जा भी चुकता हो जाएगा और घर में दाना-पानी का कुछ इंतजाम भी होगा। ये बदहाली सिर्फ नवीन चौधरी ही नहीं बल्कि इनके तरह कई और छोटे-बड़े किसानों का है। वहीं अब अंचलाधिकारी ने सोमवार को फसल के नुकसान का आकलन कर संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबीजेपी सांसद की पत्नी TMC में हुईं शामिल, सांसद भेजेंगे तलाक का नोटिस
Next Article IIT दिल्ली ने शाकाहारी अंडे का किया अविष्कार

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.