अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों को अस्थायी तौर पर नई जिम्मेदारी दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर इन अधिकारियों की ड्यूटी बिहार तकनीकी सेवा आयोग में लगा दी है।
29 अप्रैल से 12 मई तक रहेगी प्रतिनियुक्ति
जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारी 29 अप्रैल से 12 मई तक बिहार तकनीकी सेवा आयोग में काम करेंगे। इस दौरान उन्हें आयोग से जुड़े जरूरी कामों में लगाया जाएगा। माना जा रहा है कि आयोग में चल रही प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
किन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जिन अधिकारियों को इस अवधि के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है, उनमें विशाल आनंद, मनोज कुमार, पिंकी कुमारी, गोपाल प्रसाद, अजीमुल्लाह अंसारी, देवश्री, सुनील कुमार, अविनाश कुमार, राज ऐश्वर्या श्री, ऐश्वर्या कश्यप, स्मृति कुमारी, मुकेश कुमार, मुकुल, सत्येंद्र प्रसाद, अमृता प्रीतम, अनुपम सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, ब्रजकिशोर लाल और रेणु कुमारी शामिल हैं।
प्रशासनिक कामकाज को मिलेगा सहारा
सरकार के इस फैसले को आयोग के कामकाज को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है। इतने अधिकारियों की तैनाती से उम्मीद है कि लंबित कार्यों को तेजी से निपटाया जा सकेगा और भर्ती प्रक्रियाओं में भी गति आएगी।
इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी



