Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 03:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम संग बैठक से पहले 4 मंत्री कोरोना संक्रमित, सभी को टेस्ट कराने का निर्देश
बिहार

सीएम संग बैठक से पहले 4 मंत्री कोरोना संक्रमित, सभी को टेस्ट कराने का निर्देश

January 5, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार। बिहार में नीतीश सरकार की कैबिनेट मीटिंग से पहले चार मंत्री कोविड संक्रमित पाए गए हैं. सीएम नीतीश आज बुधवार को 11.30 बजे कैबिनेट मीटिंग करने वाले थे. जानकारी के मुताबिक, बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी और तार किशोर प्रसाद के साथ-साथ आबकारी मंत्री सुनील कुमार और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट बैठक से पहले अब सभी मंत्रियों को कोरोना जांच कराकर आने के लिए कहा गया है. फिलहाल बाकियों की रिपोर्ट का इंतजार है.

Advertisement

तार किशोर प्रसाद ने ट्वीट किया कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. फिलहाल अपने पटना निवास पर क्वारंटीन में हूं. कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें. आप सब भी अपना ध्यान रखें.

बिहार में कोविड के मामलों के बढ़ने की वजह से मंगलवार को ही वहां कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे. इसमें नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया था. वहीं श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में एंट्री बैन की गई है. इसके साथ-साथ अब सिनेमाहॉल भी नहीं खुलेंगे.

 

बिहार में लागू हैं नई पाबंदियां

04 जनवरी को आए नए आदेश के मुताबिक बिहार में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा. रात्रि कर्फ्यू 6 जनवरी से 21 जनवरी तक के लिए फिलहाल लगाया जा रहा है. इसके अलावा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी. लेकिन सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. सिनेमा हॉल, जिम, पार्क, क्लब, स्टेडियम और स्विमिंग पूल पूरी तरीके से बंद रहने वाले हैं.

रेस्टोरेंट्स ढाबा 50 फ़ीसदी कैपेसिटी के साथ खुल सकेंगे. ये भी जानकारी दी गई है कि शादी विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति शामिल होंगे. वहीं सभी राजनीतिक और सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति की अनुमति होगी. कक्षा 9-12 की क्लास और कॉलेज 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे. प्राइमरी से लेकर आठवीं तक सभी क्लास ऑनलाइन चलेंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSonu Nigam को हुआ कोरोना, पत्नी और बेटा भी पॉजिटिव, सोनू को सता रहा ये डर
Next Article रामपुर के इस मोहल्ले को सताने लगा मौत का डर, लगवाने लगे रेबीज इंजेक्शन

Related Posts

बिहार

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.