Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 05:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, जनसंवाद कार्यक्रम में फटा बम
बिहार

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, जनसंवाद कार्यक्रम में फटा बम

April 12, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी के दौरान एक बम फटा।गनीमत यह थी कि यह पटाखा था, जो नीतीश कुमार से थोड़ी दूर गिरा। इससे कारपेट जल गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। इससे लोग इधर-उधर भागने लगे। पहले लोगों को लगा कि फायरिंग की गई है, बाद में पटाखा फोड़ने की बात सामने आई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पकड़ लिया है। उसकी पहचान नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सत्यारगंज निवासी 22 वर्षीय शुभम आदित्य के रूप में हुई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसके पास से जब्त पटाखा और माचिस मिला है।
पहले भी हो चुकी है सुरक्षा में चूक
गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में दोबारा ऐसी बड़ी चूक हुई है। बीते दिनों पटना के बख्तियारपुर में एक युवक ने सीएम पर हमले की कोशिश की थी। हालांकि जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।नालंदा में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. शरारती तत्व माचिस और विस्फोटक लेकर डी एरिया में घुस गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में थे, जहां स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर से लेकर सिपाहियों की तैनाती थी। वहीं, सामने वाले घेरे में एसपी और एएसपी रैंक के दो पदाधिकारी थे। नियमानुसार, कार्यक्रम से पहले श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता स्थल का निरीक्षण करता है। कार्यक्रम पूरा होने तक दोनों स्क्वायड वहीं रहते हैं। इस घटना के बाद दोनों दस्ता की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। खोजी कुत्ते भी विस्फोटक को सूंघ नहीं पाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकिस्तानी की जेल से रिहाई के बाद छवि कुमार नामक युवक आज सकुशल अपने गाँव को लौटा
Next Article मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी जवानों और पन्नालाल को करेंगे सम्मानित

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.