Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 11:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार चुनाव 2025 : JDU और BJP की लगातार जीत से NDA में जश्न… देखें कौन-कौन जीता
बिहार

बिहार चुनाव 2025 : JDU और BJP की लगातार जीत से NDA में जश्न… देखें कौन-कौन जीता

November 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना तेजी से आगे बढ़ रही है और कई सीटों पर नतीजे साफ होने लगे हैं। इस बीच NDA और खासकर JDU–BJP खेमे के लिए कई बड़ी खुशखबरियां सामने आई हैं।

मोकामा और कुचायकोट में JDU की बड़ी जीत

मोकामा सीट से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की है। लंबे समय से चर्चा में रहे अनंत सिंह ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई रखी थी। उनकी जीत का जश्न मोकामा क्षेत्र में जोर-शोर से मनाया जा रहा है।

इसी तरह कुचायकोट सीट पर JDU प्रत्याशी अमरेंद्र पांडे ने शानदार जीत हासिल की है। वे पहले राउंड से ही आगे थे और भारी मतों से विजयी रहे।

बेतिया और तारापुर में BJP की चमक

बेतिया विधानसभा सीट से भाजपा की रेणु देवी ने 17,000 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने वाशी अहमद को हराकर बेतिया में पार्टी की पकड़ मजबूत की।

तारापुर सीट पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ी जीत हासिल की। उन्हें 46,000 वोट मिले, जबकि RJD के अरुण कुमार पीछे रह गए।

राघोपुर में तेजस्वी यादव पीछे

राघोपुर सीट से RJD नेता तेजस्वी यादव लगभग 9,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इससे उनके जीतने की संभावना पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बनियापुर और दरभंगा में BJP की जीत

सारण जिले की बनियापुर सीट से BJP प्रत्याशी केदारनाथ सिंह विजयी हुए हैं। आधिकारिक घोषणा जल्द होगी, लेकिन उनकी बढ़त निर्णायक रही।

दरभंगा शहर सीट पर संजय सरावगी ने 23,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और BJP की जीत में एक और सीट जुड़ गई।

NDA में खुशी की लहर

इन लगातार जीतों के बाद NDA और BJP–JDU कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पटना से लेकर जिलों तक जश्न मनाया जा रहा है।बिहार के रुझान स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि इस बार NDA को भारी समर्थन मिला है और राज्य की सत्ता में उनकी वापसी लगभग तय है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार चुनाव : NDA 202 सीटों पर आगे, नीतीश की सत्ता में वापसी लगभग तय
Next Article बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जीत गए ‘छोटे सरकार’

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.