अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे धीरे-धीरे साफ होते दिख रहे हैं। 243 सीटों के ताजा रुझानों में NDA भारी बढ़त बनाते हुए 202 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।
इस बार NDA को 2020 के मुकाबले 65 से अधिक सीटों का फायदा मिलता दिख रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग उतनी ही सीटों का नुकसान हुआ है। पिछली बार 43 सीटों पर सीमित रही JDU इस बार 75+ सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे संकेत हैं कि नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
वहीं BJP 90 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। महागठबंधन में RJD 27 सीटों पर आगे है, जबकि 61 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस केवल 4 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। प्रशांत किशोर की जन सुराज और मुकेश सहनी की पार्टी का अब तक खाता नहीं खुला है।
चुनाव के बड़े चेहरों की बात करें तो
- तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे चल रहे हैं,
- तेजप्रताप यादव महुआ से पीछे हैं,
- सम्राट चौधरी तारापुर से आगे चल रहे हैं,
- पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रही हैं,
- निर्दलीय समेत अन्य दल 5 सीटों पर आगे हैं,
इस बार दो चरणों में 67.10% मतदान हुआ, जो 2020 की तुलना में लगभग 10% अधिक है और एक नया रिकॉर्ड भी है। इस बीच JDU ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया “नीतीश मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे” हालांकि पार्टी ने यह पोस्ट करीब 20 मिनट बाद डिलीट कर दिया।
बता दे कि, शाम 6 बजे प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां पार्टी चुनावी रणनीति और नतीजों पर चर्चा करेगी।
Also Read : घाटशिला उपचुनाव : 12 राउंड बाद JMM 23,385 वोटों से आगे

